बिलासपुर

बिलासपुर में फिर चेन स्नेचिंग, स्कूटी सवार युवती से सोने की चेन छीनकर बदमाश फरार

उदय सिंह

बिलासपुर – सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात चेन स्नेचिंग की घटना सामने आई है। अज्ञात दो युवकों ने स्कूटी सवार युवती के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। प्रार्थी शोभना भाण्डेकर ने पुलिस को बताया कि वह वैष्णवी विहार, मंगला में रहती हैं और उमंग अस्पताल में कार्यरत हैं। 23 मार्च 2026 की रात करीब 10 बजे वह अपने भाई दीपांशु भाण्डेकर के साथ स्टेशन से स्कूटी क्रमांक CG10BM4802 से घर लौट रही थीं। व्यापार विहार रोड होते हुए रामा पोर्ट के पास उनकी स्कूटी गड्ढे में गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद दोनों भाई-बहन स्कूटी को धीरे-धीरे चलाते हुए पल्लव भवन के सामने पेट्रोल पंप के पास पहुंचे।

इसी दौरान अचानक एक युवक उनके पास आया और गले में पहनी करीब एक तोला वजनी, लगभग 75 हजार रुपये कीमत की सोने की चेन झपट ली। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी डिवाइडर पार कर पहले से स्टार्ट मोटरसाइकिल पर खड़े अपने साथी के साथ तेजी से फरार हो गया। घटना के बाद घबराई युवती ने अपने भाई को फोन करने लगी, तभी पास में मौजूद पुलिस पेट्रोलिंग टीम को रोककर घटना की जानकारी दी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 3(5) एवं 304(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर