पचपेड़ी

VIDEO पचपेड़ी: तहसीलदार और पुलिस के सामने दो पक्षों में जमकर मारपीट… चले ईंट-पत्थर, कई घायल

उदय सिंह

बिलासपुर – पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम पचपेड़ी में शुक्रवार को जमीन विवाद ने उग्र रूप ले लिया, जहां दो पक्षों के बीच तहसीलदार और पुलिस की मौजूदगी में ही जमकर मारपीट हो गई। घटना के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर ईंट, पत्थर और डंडों से हमला किया, जिससे कई लोग घायल हो गए। पहले पक्ष की ओर से प्रार्थी निर्मला देवी अंचल ने शिकायत दर्ज कराई है कि उरभिट्ठी तालाब के पास स्थित उनकी जमीन पर तहसीलदार पचपेड़ी अपने स्टाफ के साथ बेदखली कार्रवाई करने पहुंचे थे। इसी दौरान संतोष नायक ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उनके साथ हरि नायक, कृष्णा नायक और अन्य लोग भी मौजूद थे।

वहीं दूसरे पक्ष से चिकू नायक ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि जोंधरा रोड स्थित निर्माणाधीन तहसील कार्यालय के पास जमीन विवाद को लेकर बिंदु जायसी, रामफल अंचल और अन्य लोगों ने उनके परिवार पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने ईंट, पत्थर और डंडों से मारपीट की, जिससे कई लोग घायल हुए और खून भी बहा। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई और मौजूद अधिकारी व पुलिसकर्मी स्थिति संभालने में जुटे रहे। दोनों पक्षों की शिकायत पर पचपेड़ी पुलिस ने संबंधित आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर