तखतपुर

जर्जर मकान की दीवार ढही…10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, परिजनों को लगा सदमा,

उदय सिंह

तखतपुर – थाना क्षेत्र के ग्राम केकती में सोमवार दोपहर एक बेहद मार्मिक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। जर्जर मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिरने से उसकी चपेट में आए 10 वर्षीय मासूम बालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार महेंद्र कुमार कश्यप 10 वर्ष पिता बलदाऊ कश्यप, सोमवार दोपहर करीब 3 बजे गांव के तालाब से नहाकर अपने घर लौट रहा था।

जैसे ही वह अपने घर के दरवाजे के पास पहुंचा, बगल में स्थित एक पुराना और जर्जर मकान अचानक ढह गया। दीवार और मिट्टी का भारी मलबा सीधे महेंद्र के ऊपर गिर पड़ा, जिससे वह पूरी तरह दब गया। घटना इतनी अचानक हुई कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही सब कुछ खत्म हो चुका था।

ग्रामीणों ने तत्काल मलबा हटाकर बच्चे को निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। इस हृदयविदारक घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।घटना की सूचना मिलते ही तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वही तखतपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर