छत्तीसगढ़

अज्ञात वाहन से टकराए बाइक सवार पिता पुत्र..मौके पर पिता ने तोड़ा दम पुत्र गंभीर…मल्हार चौकी क्षेत्र की घटना

उदय सिंह

मस्तूरी –थाना अंतर्गत मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम कटहा में बाइक सवार पिता पुत्र अज्ञात वाहन से टकरा जाने से पिता की घटनास्थल में ही दर्दनाक मौत हो गई।वही पुत्र को गंभीर हालत में बिलासपुर सिम्स रिफर कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना अंतर्गत मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम जुनवानी के आश्रित ग्राम कटहा में शाम 6 बजे के आसपास मोड़ पर पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम केवटाडीह निवासी रूपराम निराला पिता लतेल राम निराला उम्र 45 वर्ष महाराष्ट्र में काम कर रहे अपने बेटे जो दीपावली की छुट्टी मनाने अपने गाँव लौट रहा था जो बिलासपुर से मल्हार तक बस से सफर कर आया फिर अपने पिता को फोन कर मल्हार से ले जाने फोन किया जिसके बाद पिता रूपराम अपने बेटे को लेने मल्हार पहुंचा जहाँ से अपने बेटे को मल्हार बस स्टैंड से लेकर वापस अपने गाँव केवटाडीह टाँगर शाम 6 बजे के आसपास लौट रहा था जो ग्राम कठहा पहुँचा था तभी किसी अज्ञात वाहन से टकराकर सड़क में गिर गया जिसमें पिता रूपराम की घटनास्थल में ही मौत हो गई।वही पुत्र नरेंद कुमार गंभीर स्थिति में घायल हो गया जिसे डायल 112 के मदद से मस्तूरी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जिसके बाद नरेंद्र कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर सिम्स रिफर कर दिया गया है।शाम होने के कारण मृतक का पोस्टमार्टम नही हो पाया है।जिसकी कल शनिवार को पोस्टमार्टम किया जायेगा वही पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर