बिलासपुर

VIDEO:- बिलासपुर में युवक ने सड़क पर खुद को लगाई आग, 80% झुलसा….पेट्रोल पम्प से डिब्बे में लिया पेट्रोल और लगा ली आग, बिक्री पर भी उठे गंभीर सवाल?

उदय सिंह

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। बिल्हा थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक युवक ने बीच सड़क पर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। इस भयावह घटना में युवक करीब 80 प्रतिशत तक झुलस गया है और उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान ग्राम पौशरी निवासी 28 वर्षीय मनजीत जायसवाल के रूप में हुई है। घटना दोपहर करीब 2:33 बजे की बताई जा रही है, जिसका लाइव सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक पहले एक पेट्रोल पंप से डिब्बे में पेट्रोल खरीदता है। इसके बाद वह बाइक से कुछ दूरी तय करता है और सड़क किनारे रुककर अचानक अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा लेता है।आग की लपटों में घिरा युवक करीब 20 मीटर तक दौड़ता रहा और फिर सड़क पर गिरकर तड़पने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह आग बुझाई और तुरंत पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। गंभीर रूप से झुलसे युवक को पहले सीएमसी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे तत्काल बर्न और ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। इस मामले में एक चौंकाने वाला पहलू यह भी सामने आया है कि युवक ने पुलिस को दिए प्रारंभिक बयान में इसे हादसा बताया है, जबकि सीसीटीवी फुटेज में वह खुद आग लगाते हुए स्पष्ट दिखाई दे रहा है। इस विरोधाभास ने पुलिस जांच को और जटिल बना दिया है। एएसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह के अनुसार, घटना के वास्तविक कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

सबसे बड़ा सवाल…नियमों की अनदेखी क्यों?

पास में लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद हुई घटना।

इस घटना ने पेट्रोल पंप संचालकों की लापरवाही पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नियमों के अनुसार किसी भी व्यक्ति को खुले कंटेनर या बोतल में पेट्रोल देना सख्त मना है, क्योंकि इससे दुर्घटनाओं और दुरुपयोग की आशंका बढ़ जाती है। बावजूद इसके युवक को बोतल में पेट्रोल दे दिया गया, जो इस पूरी घटना का एक अहम कारण बन सकता है। यह घटना न सिर्फ एक व्यक्ति की त्रासदी है, बल्कि समाज और सिस्टम के लिए भी एक बड़ी चेतावनी है। मानसिक तनाव, आवेग या किसी भी समस्या का हल इस तरह के खतरनाक कदम नहीं हो सकते। साथ ही, नियमों की अनदेखी कितनी घातक साबित हो सकती है, यह घटना उसका जीवंत उदाहरण है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...