रायगढ़

निर्दयी मां ने ढाई साल के मासूम को उतारा मौत के घाट…..पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

रमेश राजपूत

रायगढ़ – जिले के कापू थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां ने अपने ही ढाई साल के मासूम बेटे की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। इस जघन्य वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी मां को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पारेमेर फिटिंगपारा निवासी बोधसाय मंझवार 28 वर्ष ने 19 अप्रैल को थाना कापू में अपने बेटे अनुज मंझवार के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 16 अप्रैल की सुबह वह जंगल गया हुआ था, जबकि घर पर उसकी पत्नी सोनमती सरोती मंझवार और दोनों बच्चे मौजूद थे। दोपहर में लौटने पर घर खाली मिला। शाम को उसकी साढ़े चार साल की बेटी घर पहुंची और बताया कि मां छोटे भाई को लेकर जंगल की ओर गई है।

इसके बाद परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 18 अप्रैल की रात ग्रामीणों को रानीगौवा पहाड़ के पास एक स्थान पर खून के निशान दिखे। पास की खाई में तलाश करने पर मासूम अनुज का शव बरामद हुआ, जिसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने अपराध क्रमांक 68/2026 धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। शुरुआत में आरोपी मां सोनमती पुलिस को गुमराह करती रही और अपहरण की झूठी कहानी गढ़ती रही, लेकिन कड़ी और वैज्ञानिक पूछताछ के दौरान वह टूट गई।

पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि जंगल के रास्ते में थकान और गुस्से में उसने बेटे को जमीन पर पटककर पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के बयान की वीडियोग्राफी कर घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त पत्थर सहित अन्य साक्ष्य जब्त किए। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा किया। एसएसपी ने कहा कि ऐसे जघन्य अपराधों पर रायगढ़ पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए दोषियों को सख्त सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी