रायगढ़

अंतरराज्यीय उठाईगिरी-लूट गैंग का भंडाफोड़… मास्टरमाइंड गिरफ्तार, कई सनसनीखेज वारदातों का खुलासा

रमेश राजपूत

रायगढ़ – जिले में लगातार हो रही उठाईगिरी, लूट और चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए रायगढ़ पुलिस ने अंतरराज्यीय गैंग के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है। लैलूंगा थाना क्षेत्र में सक्रिय इस शातिर गिरोह का नेटवर्क छत्तीसगढ़, ओडिशा और मध्यप्रदेश तक फैला हुआ था। पुलिस ने आरोपी अरविंद प्रताप सिंह उर्फ अरविंद नट को दबोचते हुए कई बड़ी वारदातों का खुलासा किया है, जबकि उसका साथी ओमप्रकाश उर्फ बच्चा सिसोदिया अभी फरार है। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में लैलूंगा पुलिस को यह सफलता मिली। आरोपी लंबे समय से बैंक और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लोगों को निशाना बनाकर डिक्की तोड़कर लाखों रुपए पार कर रहा था। पूछताछ में आरोपी ने 15 से अधिक चोरी, लूट और उठाईगिरी की घटनाओं को अंजाम देना कबूल किया है।

सीसीटीवी से मिली बड़ी सफलता, रेकी करते पकड़ा गया आरोपी

जनवरी 2026 में लैलूंगा क्षेत्र के बुधवारी बाजार, टीवीएस शो रूम और स्टेट बैंक शाखा के पास लगातार उठाईगिरी की घटनाएं सामने आई थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच के दौरान आरोपी अरविंद और उसके साथी की पहचान हुई। पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह फिर से इलाके में वारदात की योजना बनाकर रेकी कर रहा था।

लाखों की चोरी का खुलासा, वाहन और औजार बरामद

गिरफ्तार आरोपी ने लैलूंगा क्षेत्र में कई वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। उसने जनवरी में घरघोड़ा रोड पर एक मोटरसाइकिल की डिक्की से करीब 2.15 लाख रुपए, बुधवारी बाजार से 40 हजार रुपए, अप्रैल में दीवान होटल के पास कार का शीशा तोड़कर 59 हजार रुपए और अग्रसेन चौक से 50 हजार रुपए चोरी करने की बात कबूली। आरोपी ने चोरी के पैसों से एक बिना नंबर की होंडा शाइन मोटरसाइकिल खरीदी थी, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। साथ ही पेचकस और डुप्लीकेट चाबी भी बरामद की गई है।

वारदात का खतरनाक पैटर्न उजागर

पुलिस पूछताछ में गिरोह का तरीका भी सामने आया है। आरोपी बैंक और भीड़भाड़ वाले इलाकों में रेकी करते थे और पैसे निकालकर निकलने वाले लोगों का पीछा करते थे। मौका मिलते ही पेचकस से वाहन का शीशा तोड़कर या डिक्की खोलकर रकम पार कर देते थे। वारदात के बाद दोनों आरोपी रकम आपस में बांट लेते थे।

कई मामलों का खुलासा, फरार आरोपी की तलाश जारी

अरविंद की गिरफ्तारी से लैलूंगा थाना के चार बड़े मामलों का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है, जबकि उसके फरार साथी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि बैंक से लेन-देन के दौरान विशेष सतर्कता बरतें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर:- तहसीलदार का नोटिस भी बेअसर! अपनी ही जमीन पर घर बनाने को दर-दर भटक रहा परिवार..कब्जा हटाने म... VIDEO:-  बिलासपुर में फिर मौत बनकर दौड़ी कार, स्कूटी को उड़ाया, CCTV में कैद हुआ मौत का मंजर VIDEO मल्हार: घर का ताला तोड़कर हजारों की चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर, पुलिस ने शुरू की तलाश रिटायर्ड व्याख्याता का सूना मकान बना चोरों का निशाना..ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ, 50 साल से बसे 100 परिवारों पर बेघर होने का संकट... PM आवास वाले मकानों पर भी चला बेदखली का नोटिस बिलासपुर:- डीजल चोरी कांड में बड़ा खेल! रातभर थाने में रखने के बाद तीन आरोपी छोड़े, प्रेस नोट में बन... VIDEO:-बिलासपुर:- भारतमाला हाईवे पर बड़ा हादसा… अधूरे पुल से हवा में उड़ी कार, 30 फीट नीचे गिरी, चार... 15 दिन से अंधेरे में मल्हार... फूटा जनआक्रोश, बिजली दफ्तर का घेराव, 7 दिन का अल्टीमेटम, नहीं सुधरी व... करगी रोड स्टेशन पर मालगाड़ी के डिब्बे हुए बेपटरी...टला बड़ा हादसा, जेसीबी का बकेट बना हादसे की वजह? ज... कोटा: पिकनिक बनी मौत का सफर... औरापानी जलाशय में दोस्तों के सामने डूबा 32 वर्षीय युवक, खुशियां पलभर ...