बिलासपुरसमस्या

चुचुहिया पारा शराब भट्टी हटाने की डेडलाइन हुई खत्म , विधायक का वादा बेअसर, नागरिकों में आक्रोश

डेस्क

शंकर नगर चुचुहियापारा शराब भट्टी को लेकर मोहल्ले वासियों का आक्रोश फिर से बढ़ने लगा है। नगर विधायक शैलेश पांडे ने आबकारी और जिला प्रशासन से चर्चा के बाद 10 दिन के भीतर शराब भट्टी हटाने का आश्वासन दिया था। 9 दिन बीत जाने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी झांकने तक नहीं आए। नाराज मोहल्ले वासी अब सोमवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलकर शिकायत करेंगे। तत्काल शराब दुकान हटाने उनसे मांग करेंगे। रहवासियों का कहना है कि कांग्रेस सरकार ने अगर एक्शन नहीं लिया तो उन्हें नाराजगी का सामना करना पड़ेगा।शंकर नगर शराब भट्टी हटाओ समिति के तत्वावधान में यहां के रहवासी पिछले दो साल से चुचुहियापरा पर शराब भट्टी को हटाने मांग कर रहे हैं। कांग्रेस महामंत्री राकेश सिंह से लेकर अटल श्रीवास्तव और नगर विधायक शैलेश पांडे नागरिकों की समस्या सुनने के बाद दुकान हटाने आश्वासन भी दिया। मोहल्ले वासियों के नाराजगी को देखते हुए 10 दिन का अल्टीमेटम जिला प्रशासन को दिया गया था। इसके बाद भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है जिसे लेकर नागरिकों में भारी आक्रोश फिर से बढ़ गया है। नागरिकों का कहना है कि सरकार बदलने के बाद भी अधिकारियों का रवैया जस की तस है। कांग्रेस नेताओं को अधिकारी अभी भी सीरियसली नहीं ले रहे हैं। शनिवार को मुहल्ले वासियों ने मां नष्टी भवानी मंदिर प्रांगण में बैठक कर यह निर्णय लिया कि मंगलवार तक अगर सरकार इस पर एक्शन नहीं लेती है तो चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा। 100 मीटर के दायरे में सरकारी स्कूल मस्जिद और मंदिर के बीच शराब भट्टी वर्षों ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। बच्चे और युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं। क्षेत्र में क्राइम में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शाम 4:00 बजते ही सड़क से महिलाओं का गुजरना मुश्किल हो जाता है। इतनी परेशानियों के बाद भी प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। बैठक में प्रमुख रूप से राकेश सिंह, उमेश चंद्र यादव, वासुदेव शर्मा, राजू एलुकर, अमित डोरस, मनीष शाह, रानू यादव, अजय यादव, मुन्ना यादव, मदन यादव, सुनील नानू यादव, सुरेश यादव, भाऊराव येलने, गोपी यादव, महेश सहित मोहल्ले के बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।शंकर नगर वार्ड नंबर 41 में पानी की समस्या विकराल है। विधायक शैलेश पांडे ने पानी टंकी पहुंचकर 24 घंटे में राहत पहुंचाने का दावा किया था यह भी खोखला साबित हुआ है। उनके जाने के बाद निगम अधिकारी आज तक ध्यान नहीं दिए जांच के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। गौरतलब है कि पानी टंकी को लेकर 1 दिन पहले भी सभापति अशोक विधानी से महिलाओं के बीच जमकर विवाद हुआ था जिसमें महिलाओं ने उन्हें खदेड़ भी दिया। आक्रोशित महिलाओं ने साफ कहा है कि जल्द पानी की समस्या हल नहीं हुई तो यहां तालाबंदी कर दी जाएगी।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 17 जून को बिलासपुर आ रहे हैं। इस दौरान मोहल्ले वासियों का एक प्रतिनिधिमंडल सीएम से मिलेंगे। शराब दुकान और पानी की समस्या का तत्काल निराकरण करने उन्हें ज्ञापन भी सौंपेंगे।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- बहतरा के फर्जी धान खरीदी घोटाले में ढिलाई...आदेश के बाद भी एफआईआर नहीं, जिम्मेदारों पर उठे... आंगनबाड़ी में ‘कट-कमीशन’ का खेल....सुपरवाइजर पर उगाही-शोषण के गंभीर आरोप, कार्यकर्ताओं ने किया खुलास... रायगढ़ : मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश...नाबालिग को 1.5 लाख में बेचकर कराई जबरन शादी, फिर देह व्यापा... गोल्ड लोन कंपनियों में खप रहा चोरी का सोना....शातिर चोर चढ़ा हत्थे...चोरी का सोना लेकर लोन देने वाला ... छत्तीसगढ़: सक्ती में वेदांता पावर प्लांट में भीषण विस्फोट, कई मजदूरों की मौत,30 से ज्यादा घायल...पीएम... मुंगेली: हथनीकला धान खरीदी केंद्र में 2.54 करोड़ से अधिक की धान गड़बड़ी....प्रभारी पर दर्ज हुआ एफआईआ... बिलासपुर : घर से सोने के जेवर समेत 1 लाख नगदी की चोरी....संदेहियों के खिलाफ मामला दर्ज प्रेस क्लब चुनाव रद्द करने के आदेश को चुनौती... हाईकोर्ट ने राज्य शासन, प्रेस क्लब समेत अन्य को दिया... मामूली बहस के बाद मारपीट...युवक पर ईंट और ब्लेड से जानलेवा हमला, सीपत थाना क्षेत्र की घटना मस्तूरी : चिरायु टीम ने फिर बचाई एक मासूम की जिंदगी...गंभीर हृदय रोग से पीड़ित बच्ची का हुआ सफल ऑपरेश...