सीपत

VIDEO:- तेज रफ्तार ट्रेलर बना काल….बाइक सवारों को रौंदा, ओवरटेक की लापरवाही ने छीनी एक की जान, दूसरा गम्भीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले में एक बार फिर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही जानलेवा साबित हुई है। सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम मटियारी के पास गुरुवार सुबह 9 बजे लगभग हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक ट्रेलर ने बाइक सवार दो ग्रामीणों को कुचल दिया, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नरगोड़ा निवासी मृतक अशोक सूर्यवंशी पिता स्व. दिलहरण सूर्यवंशी 40 वर्ष और घायल नरेंद्र बर्मन पिता छोटेलाल बर्मन 25 वर्ष बाइक क्र. CG 10 AL 0594 से बिलासपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बिलासपुर से सीपत की दिशा में जा रहे ट्रेलर क्रमांक CG10BH6397 के चालक ने तेज रफ्तार में ओवरटेक करने की कोशिश की। ओवरटेक के दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रहे बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सहित ट्रेलर के नीचे आ गए। हादसे में अशोक सूर्यवंशी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि नरेंद्र बर्मन गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थिति को संभालते हुए लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन पिछले 4 घंटे से चक्काजाम जारी है जिससे सीपत बिलासपुर मार्ग पर दोनों ओर लंबी दूरी तक वाहनों का जाम लग गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही लगातार हादसों का कारण बन रही है। बिना नियंत्रण और नियमों की अनदेखी कर चलने वाले ट्रेलर व अन्य भारी वाहन राहगीरों के लिए खतरा बन चुके हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,