सीपत

सीपत: हिण्डाडीह चोरी का हुआ पर्दाफाश… 5.60 लाख के जेवर-नकदी बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

उदय सिंह

बिलासपुर – सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम हिण्डाडीह में हुई लाखों की चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी गई पूरी संपत्ति भी बरामद कर ली गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया श्यामकली मरावी 38 वर्ष निवासी हिण्डाडीह ने 22 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने घर में ताला लगाकर गांव में आयोजित एक शादी कार्यक्रम में गई थीं। रात करीब 7:30 बजे लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर व नगदी रकम चोरी हो चुकी है। चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत लगभग 5 लाख 60 हजार रुपये आंकी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी सीपत ने टीम गठित कर संदिग्धों की जांच शुरू की।

जांच के दौरान संदेह के आधार पर रामेश्वर यादव 19 वर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। प्रारंभ में आरोपी ने गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपने साथी रोहित दास मानिकपुरी उर्फ राहुल 27 वर्ष के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने घर सूना देखकर वारदात को अंजाम दिया और चोरी का सामान जमीन में छिपा दिया था।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर सोने का मंगलसूत्र, हार, लॉकेट, झुमका, चांदी के पायल, करधन, चूड़ा, गौफला माला, बिछिया सहित नगदी 14 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,