रतनपुर

चोरी के कुछ घंटों बाद ही चोर को पकड़ने में पुलिस को मिली कामयाबी

जानकी कश्यप का घर में नगद रुपए रखना उसके लिए घातक साबित हुआ वह भी तब जब इस रकम की जानकारी दूसरों को थी

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

शहरी इलाकों के बाद अब ग्रामीण इलाकों में भी चोरों ने दस्तक दे दी है। रतनपुर क्षेत्र के गांव पेंडरवा में दिन दहाड़े चोरी होने से लोग हैरान रह गए। पेंडरवा में रहने वाला विजय कश्यप राजमिस्त्री का काम करता है रोज की तरह वह सुबह अपनी पत्नी जानकी के साथ काम पर लोफंदी कोनी चला गया था। उसके तीनों बच्चे भी स्कूल गए हुए थे और उनके पीछे घर के दरवाजे पर ताला जड़ दिया गया था । शाम 6 बजे जब पति पत्नी घर लौटे तो बड़ी बेटी निकिता ने बताया कि घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है । किसी अनहोनी की आशंका से परिवार का दिल धक से रह गया। पति पत्नी ने जब घर में जाकर देखा तो पाया कि जानकी कश्यप ने महिला समूह का जो 35 हज़ार रुपये रखा था वह और 15000 रुपये कीमती सोने के जेवर कोई चोर अपने साथ ले गया । करीब 50 हज़ार रुपये की चोरी के बाद जानकी ने पुरुषोत्तम कश्यप पर शक जताया क्योंकि उसने ही समूह के पैसे को उधार में मांगा था यानी घर में रकम होने की जानकारी पुरुषोत्तम यादव को थी। शक के आधार पर पुलिस ने जब पुरुषोत्तम यादव को पकड़ कर उससे पूछताछ की तो वह टूट गया और उसके पास चोरी की रकम में से 20,000 रुपये पुलिस ने बरामद कर ली। शेष रकम और जेवर की बरामदगी के लिए पुलिस पूछताछ कर रही है । पुरुषोत्तम यादव ने अपने साथी गोविंद यादव के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। लेकिन घटना के कुछ घंटों बाद ही पुलिस द्वारा दबोच लिया गया। जानकी कश्यप का घर में नगद रुपए रखना उसके लिए घातक साबित हुआ वह भी तब जब इस रकम की जानकारी दूसरों को थी।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी