बिलासपुर

अम्बिकापुर की युवती के साथ न्यायधानी में सामूहिक दुष्कर्म, दोस्त के साथ ठहरी थी रूम में….देर रात की घटना

डेस्क

बिलासपुर– प्रदेश की न्यायधानी बिलासपुर में बीती रात अम्बिकापुर की युवती के साथ दोस्त के दोस्तों ने ही सामूहिक दुष्कर्म कर डाला, पुलिस के अनुसार अम्बिकापुर में रहने वाली युवती जो वर्तमान में रायपुर में प्राइवेट जॉब करती है,शुक्रवार को वह अपने मित्र मासूम बैग से मिलने बिलासपुर आई थी,पर उसे क्या पता था कि आज उसके दोस्त ने ही उसके इज्जत को तार तार करने का प्लान बना रखा है, बीती रात्रि तकरीबन 8 बजे के आस पास जब वह अपने मित्र से मिलने सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत नूतन चौक के समीप अटल आवास पहुँची फिर वे वहां एक रूम में बैठ कर बात कर रहे थे,इसी दौरान युवती के दोस्त मासूम बैग के दो मित्र शशिकांत व राजेश साहू भी वहां पहुँच गए युवती के पूछने पर उसके दोस्त ने बताया कि वह उन्हें घर छोड़ने के लिए आये है,इसी बीच उन्होंने प्लान अनुसार युवती के साथ मारपीट करते हुए सुनसान जगह में ले जाकर उसके साथ बारी बारी दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए उसे वही छोड़ कर भाग खड़े हुए, डरी सहमी हुई युवती किसी तरह रात्रि तकरीबन 11 बजे के आस पास महिला थाने पहुँच अपने साथ हुई घटना बताई, जिसके बाद तो पुलिस ने तत्काल युवको के खिलाफ मामला दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी,सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों ने तत्काल थाना सरकंडा को युवको की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

शिकायत के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार

तीनों युवकों को अलग अलग ठिकानों से पुलिस ने दबिश देकर मासूम बेग निवासी तेलीबांधा रायपुर, शशिकांत वैष्णव निवासी अटल आवास नूतन चौक सरकंडा और तोरवा निवासी राजेश साहू को गिरफ्तार कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न... रतनपुर:- हरेली की रात नशे में घर से निकला 20 वर्षीय जगदीश, सुबह बावली में तैरती मिली लाश पीएम सूर्य घर योजना के नाम पर 4.50 लाख की धोखाधड़ी, सोलर पैनल नहीं लगाने पर तीन के खिलाफ FIR बिलासपुर:- कस्टडी मौत पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, ढाई साल बाद FIR पर सवाल, अब CBI खोलेगी हिरासत ... हावड़ा-मुंबई दुरंतो में सोने की तस्करी का भंडाफोड़...1.96 करोड़ का 1.242 किलोग्राम सोना जब्त, डकैती से पहले पुलिस का शिकंजा, हथियारों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार... रात्रि गश्त और मुखबिर की सूचना... तिरंगे की शान और देश की एकता का लिया संकल्प.. पुलिस परेड ग्राउंड में गूंजा भारत माता का जयघोष,