बिलासपुर

कोरबा से सिलवासा भेजा गया माल समेत ट्रक चालक फरार…99 लाख रुपये का एल्युमिनियम गायब

रमेश राजपूत

बिलासपुर – इनलैण्ड वर्ल्ड लॉजिस्टिक कंपनी के कोरबा ब्रांच से 22 अप्रैल की रात 11 बजे एल्युमिनियम सिल्ली लेकर सिलवासा (गुजरात) के लिए रवाना हुआ एक 16 चक्का ट्रक (क्रमांक CG 04 PL 4131) अभी तक अपने गंतव्य पर नहीं पहुंचा है। ट्रक चालक के मोबाइल बंद आने और संपर्क न होने पर संदेह जताया गया है कि वह माल और वाहन समेत फरार हो गया है। कंपनी के रायपुर स्थित मुख्य कार्यालय में पदस्थ मैनेजर राजकुमार सिंह ने थाना सकरी में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि ट्रक में बाल्को कंपनी का लगभग 34.693 मीट्रिक टन एल्युमिनियम लोड किया गया था, जिसकी बाजार कीमत करीब 99 लाख रुपये आंकी गई है। ट्रक को 28 अप्रैल तक सिलवासा पहुंचना था, लेकिन न तो ट्रक वहां पहुंचा और न ही चालक से कोई संपर्क स्थापित हो सका। पुलिस ने शिकायत के आधार पर वाहन चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है।राजकुमार सिंह ने बताया कि ट्रक चालक ने खुद को कंपनी से संबंधित बताते हुए वाहन में माल लोड कराया था। चालक के अचानक लापता होने और मोबाइल बंद आने से कंपनी को भारी आर्थिक क्षति की आशंका है। फिलहाल सकरी पुलिस मामले की जांच कर रही है और ट्रक व चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

error: Content is protected !!
Letest
गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्...