अवर्गीकृत

प्रदेश सरकार की मानवीय पहल, अब वृद्ध, असहाय गरीबों को घर पर ही मिलेगा पेंशन, ग्राम हथनी से शुरूआत

डेस्क


सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत संचालित पेंशन योजनाओं के हितग्राहियों को बैंक जाकर पेंशन राशि प्राप्त करना पड़ता है। इस व्यवस्था से बुजुर्गों को विशेषकर 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को बहुत परेशानी होती है। लेकिन अब उन्हें इस परेशानी से छुटकारा मिलने वाला है। कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग के निर्देश पर डिजी-पे के माध्यम से उनके गांव, घर पर उन्हें पेंषन भुगतान होगा।

कलेक्टर के निर्देशन में कृषनंदन कुमार स्टेट मैनेजर लोक सेवा केन्द्र रायपुर, आफताब खान ई-डिस्ट्रीक मैनेजर, पुष्पेन्द्र तिवारी जिला प्रबंधक, व्ही.एल.ई. लोक सेवा केन्द्र बिलासपुर एवं हेरमन खलखो संयुक्त संचालक समाज कल्याण बिलासपुर व अन्य विभागीय कर्मचारियों के द्वारा 14 अगस्त को ग्राम पंचायत हथनी, विकासखण्ड बिल्हा में पेंशन वितरण हेतु पायलेट चेक सफलतापूर्वक किया गया। जिसमें 25 हितग्राहियों को डिजी-पे मोबाईल एप के माध्यम से ग्राम पंचायत भवन में नगद राषि का वितरण किया गया। नगर राषि प्राप्त कर हितग्राहियों के चेहरे में खुशियां झलकने लगी। यह कार्यक्रम निरंतर संचालित होता रहेगा। जिससे ग्रामीण अंचल के वृद्ध एवं असहाय, हितग्राहियों को पेंषन राषि प्राप्त करने के लिये बैंक जाने की समस्या से मुक्ति मिलेगी।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी