बिलासपुर

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर करोड़ों की ठगी… कमीशन में बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले राजस्थान से दो आरोपी गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – डिजिटल अरेस्ट के नाम पर एक महिला से 1 करोड़ 4 लाख 80 हजार रुपये की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के दो आरोपियों को रेंज साइबर थाना बिलासपुर की टीम ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर बिलासपुर लाया गया है। मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 02/2026 के तहत धारा 318(4), 308(6), 3(5) बीएनएस एवं 66C, 66D आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता की माता के मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल कर आरोपी ने खुद को संजय PSI बताते हुए संपर्क किया। आरोपियों ने महिला को बताया कि उनका नाम एक आतंकवादी संगठन से जुड़े मामले में आया है और उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुका है। इसके बाद वीडियो कॉल के जरिए महिला को घंटों तक डिजिटल अरेस्ट में रखा गया। आरोपियों ने पुलिस, ईडी, आरबीआई और सुप्रीम कोर्ट की कार्रवाई का डर दिखाते हुए महिला पर मानसिक दबाव बनाया। इतना ही नहीं, परिवार के लोगों को फंसाने की धमकी देकर फर्जी सरकारी नोटिस, ईडी जांच दस्तावेज और सुप्रीम कोर्ट के आदेश भेजे गए। भय के कारण महिला आरोपियों के झांसे में आ गई और अलग-अलग बैंक खातों में कुल 1 करोड़ 4 लाख 80 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। आरोपियों द्वारा बाद में 50 लाख रुपये और मांगने पर मामला सामने आया। तकनीकी जांच और बैंकिंग ट्रेल के आधार पर पुलिस ने राजस्थान के चुरू जिले से रूपेन्द्र सिंह और विशाल सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने कमीशन के लालच में बैंक खाते उपलब्ध कराने और रकम निकालकर आगे पहुंचाने की बात स्वीकार की है। आरोपियों के कब्जे से बैंक पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...