पचपेड़ी

पचपेड़ी: अनियंत्रित हार्वेस्टर ने बाइक सवारों को रौंदा…एक की मौत, दूसरा जिंदगी से लड़ रहा जंग

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पचपेड़ी थाना क्षेत्र के सोनसरी गांव में दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। जोंधरा से अपने गांव लौट रहे दो बाइक सवार युवकों को एक अनियंत्रित हार्वेस्टर ने कुचल दिया। हादसे में शंकर यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शोभित साहू गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका निजी अस्पताल में इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, 12 मई को सोनसरी निवासी शोभित साहू और शंकर यादव किसी काम से जोंधरा गए थे।

दोपहर करीब 2:30 बजे दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सोनसरी पेट्रोल पंप के आगे तालाब किनारे मोड़ पर सामने से आ रहे हार्वेस्टर ने अचानक नियंत्रण खो दिया और सीधे बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शंकर यादव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हार्वेस्टर को लोहर्सी निवासी श्यामू साहू का बेटा विकास साहू चला रहा था, जो कथित तौर पर वाहन चलाना सीख रहा था। ग्रामीणों का आरोप है कि अनुभवहीन चालक को भारी वाहन सड़क पर चलाने दिया गया, जिसकी वजह से यह बड़ा हादसा हुआ।

घटना के बाद चालक हार्वेस्टर लेकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन एक ग्रामीण ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। ग्रामीणों ने यह भी दावा किया कि हार्वेस्टर पर कहीं भी वाहन नंबर अंकित नहीं था, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण पचपेड़ी थाना पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर