तखतपुर

तखतपुर में 40 हजार की उठाईगिरी, बाइक सवार लुटेरे ने दिया घटना को अंजाम…त्यौहार के दौरान दूसरी घटना

तखतपुर टेकचंद कारड़ा

तखतपुर- बैंक से 40 हजाररुपए निकालकर झोले को बाइक में टांग कर अपने परिचित से बात करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया, बाइक से रेकी कर रहे अज्ञात लुटेरे ने उनके पैसों से भरे झोले को झटके से पार करते हुए फरार हो गया। 4 दिनों के भीतर तखतपुर में यह दूसरी घटना है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार तेजराम सिंगरौल जो कि ग्राम मोछ का निवासी है और अपने कार्य से काठाकोनी स्टेट बैंक की शाखा से 40000 रुपए निकासी कर तखतपुर खरीदी करने आ रहा था तभी सरदार पेट्रोल पंप के पास गजेंद्र नगर में निरंजन ऑटो रिपेयरिंग के पास अपनी दुपहिया वाहन खड़ा करके अपने एक परिचय से मिलने के लिए पास की दुकान में जैसे ही गया, वैसे ही वहां पर खड़े दुपहिया वाहन में लटके झोले को जिसमें बैंक से निकाले पैसे 40000 रूपए थे उस झोले को एक दुपहिया वाहन चालक जो हेलमेट पहना हुआ था वह निकाल कर बिलासपुर की ओर फरार हो गया।

तीन दिन मे दुसरी घटना

विदित हो कि 3 दिन पूर्व तखतपुर के सेंट्रल बैंक में भी एक लाख की चोरी हुई थी जिसकी पतासाजी अभी भी पुलिस कर ही रही है और यह एक और घटना घट गई।

error: Content is protected !!
Letest
चलती एंबुलेंस में गूंजी किलकारी...108 के जवान बने फरिश्ता; जच्चा-बच्चा सुरक्षित बिलासपुर:- पुराने मकान का छज्जा तोड़ते वक्त टूटी जिंदगी की डोर, ऊंचाई से गिरे दो मजदूर, एक की मौत, द... VIDEO मस्तूरी:- जमीन का बंटवारा या रिश्वत का सौदा? वायरल वीडियो में पटवारी पर पैसे लेने का आरोप पुरानी रंजिश में खूनी हमला! गला काटकर मारने की धमकी, चाकू से 3-4 वार और डंडे से पिटाई, कोटा पुलिस ने... सावधान बिलासपुर! 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, अरपा नदी में बढ़ सकता है बहाव, बैराज के गेट ख... VIDEO बिलासपुर:- आस्था के प्रसाद से खिलवाड़! गंदगी में बन रहे बताशे, ऊंचे दामों पर बिक्री…आखिर कहाँ ... पेंशन कार्ड के नाम पर बुजुर्ग से 11.29 लाख की ठगी, फेसबुक विज्ञापन के जरिए बिछाया जाल बिलासपुर में तूफान का अलर्ट: 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं! अस्पतालों से लेकर राहत दल तक तैयार, ... जमीन विवाद में खूनी हमला... गला दबाकर हत्या की कोशिश का आरोप, खुलेआम घूम रहे आरोपी, पीड़ित परिवार ने... रसूखदारों की वजह से रुका पीएम आवास का निर्माण, हितग्राही लगा रहे राजस्व विभाग के चक्कर...शासकीय जमीन...