मल्हार

अनियंत्रित बाइक सवार जा घुसे ईंट के ढेर में….मौके पर चालक की मौत दो अन्य घायल

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना अंतर्गत मल्हार चौकी क्षेत्र कुटेला निवासी 3 ग्रामीण सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए, जिसमें 1 युवक की मौत हो गई वही 2 युवक घायल हो गए है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कुटेला निवासी अजय जांगड़े पिता जवाहिल जांगड़े उम्र 29 वर्ष अपने साथी उबारन मनहरे व कन्हैया धृतलहरे के साथ काम से तीनों मल्हार जा रहे थे

जो ग्राम डगनिया मोड शांति नगर के पास पहुंचे थे कि अजय जांगडे अपने मोटर सायकल क्रमांक CG22-R-7998 को तेज पूर्वक चलाकर अनियंत्रित होकर रोड के पास रखे ईंट के ढेर में जा घुसे

जिससे अजय जांगडे को गंभीर चोंट आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई, वही साथ में बैठे उबारन मनहरे के हाथ पैर में व कन्हैया धृतलहरे के हाथ पैर में चोंट लगी है

जिनका उपचार चल रहा है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में ले लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल