कोटा

जंगल में जुआ खेलते 4 जुआरियों को किया गया गिरफ्तार… कब्जे से 21000 रुपए, मोबाइल, मोटरसाइकिल जप्त

प्रेम सोमवंशी

कोटा – पुलिस द्वारा ग्राम करपिहा के घनघोर जंगल में जुआ खेलते 04 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है। जुआरियों के कब्जे से नगदी 21000 रुपए, 4 मोबाइल तथा 8 मोटरसाइकिल जप्त किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार कोटा पुलिस द्वारा अलग अलग टीम बनाकर रेड कार्यवाही किया गया मौके पर 04 जुआरी मिले जिसके कब्जे से नगदी ₹21000 एवं 4 मोबाइल तथा 08 मोटरसाइकिल जप्त किया गया है। जुआरी ग्राम करपिहा के घनघोर जंगल में जंगल के अंदर जुआ खेल रहे थे जिसे पकड़ने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा है।

घनघोर जंगल का फायदा उठाकर कुछ जुआरी मौके से फरार हो गए। ग्राम करपिहा के जंगल में लंबे समय से जुआ खेलने की सूचना मिल रही थी, कई बार कोटा पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया है परंतु जंगलों की वजह से पुलिस के हाथ कुछ नहीं लग पाता रहा है। इस बार 04 जुआरी कृष्ण कुमार कश्यप पिता घनश्याम कश्यप उम्र 38 साल मुंगेली, निकेश कश्यप पिता भरत कश्यप उम्र 24 साल तखतपुर, तिलकराम नवरंग पिता मलेश नवरंग उम्र 36 तखतपुर, सोनू बांधले पिता धनी बांधले उम्र 35 साल मुंगेली को मौके पर गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही किया गया तथा अलग से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी किया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी