पचपेड़ी

VIDEO पचपेड़ी:- सड़क हादसे के बाद खूनी संघर्ष… दशगात्र कार्यक्रम में गए युवकों पर हमला, लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले, दो गंभीर

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक मामूली सड़क दुर्घटना ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। पेट्रोल पंप के पास दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि विवाद के दौरान लाठी, डंडे, बेल्ट, लोहे की वस्तु, ईंट और धारदार हथियारों से हमला किया गया।

सीसी टीवी कैमरे में कैद हुई घटना

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पचपेड़ी निवासी प्रभाकर मार्शल, जो बिलासपुर के चौकसे कॉलेज में बी. फार्मेसी का छात्र है, रविवार को अपने परिवार के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने गांव आया हुआ था। दोपहर करीब 12:30 बजे वह अपने साथी निमेश राय और दिलेश्वर मार्शल के साथ मोटरसाइकिल में बैठकर हाथ में लाउड स्पीकर लेकर समाज की महिलाओं को नहाने के कार्यक्रम के लिए सूचना दे रहा था।

जान बचाने दौड़ते हुए पेट्रोल पंप के ऑफिस में छिपे,लेकिन आरोपियों ने वहां भी हमला कर दिया।

इसी दौरान पचपेड़ी पेट्रोल पंप के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रहे बादल जांगड़े ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दुर्घटना के बाद जब उन्होंने बाइक धीरे चलाने की बात कही तो बादल जांगड़े भड़क गया और मां-बहन की अश्लील गालियां देते हुए बेल्ट से मारपीट शुरू कर दी। कुछ ही देर में विक्की जांगड़े और विकास मार्शल भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने भी लाठी-डंडों तथा लोहे की वस्तुओं से हमला करना शुरू कर दिया। इसके बाद सरोज जांगड़े समेत अन्य लोग भी वहां पहुंच गए और सभी ने मिलकर एक राय होकर हमला कर दिया। हमले में प्रभाकर मार्शल के सिर के पीछे गंभीर चोट आई है, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे निमेश राय पर भी बेरहमी से हमला किया गया।

उसके सिर, कान, आंख और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। हालत गंभीर होने पर उसे सिम्स अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया है। घटना के दौरान मौके पर चीख-पुकार मच गई और लोगों में दहशत फैल गई। घटना को कई लोगों ने देखा और बीच-बचाव करने की कोशिश की। पचपेड़ी पुलिस ने प्रभाकर मार्शल की शिकायत पर बादल जांगड़े, विक्की जांगड़े, विकास मार्शल, सरोज जांगड़े सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास... बिलासपुर में बेलगाम लुटेरे! राह चलते लोगों को बना रहे निशाना...फिर 2 लूट के मामले, रात में निकलना पड... 'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ... पेपर लीक और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में तिफरा में गरजी कांग्रेस...केंद्र सरकार के खिलाफ जो... शराबी युवक का आतंक...मोहल्ले में आने से रोका था राजमिस्त्री पर किया धारदार हथियार से हमला,