छत्तीसगढ़बिलासपुर

बुधवारी बाजार में पिछले दिनों हुई चोरियों का हो गया खुलासा, उड़ीसा से आकर चोर वारदातों को दे रहा था अंजाम, बड़ी मुश्किल से हाथ आया शातिर चोर

चोर इतना शातिर था कि वह कभी भी अपना मोबाइल तक इस्तेमाल नहीं करता था हमेशा अनजान लोगों से मोबाइल मांग कर वह बातचीत किया करता था

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

बुधवारी बाजार के मोबाइल दुकानों में लगातार हो रही चोरियां जहां पुलिस को चुनौती पेश कर रही थी वही बुधवारी बाजार के मोबाइल दुकान संचालकों में इन चोरियों को लेकर आतंक का माहौल बन रहा था। कुछ दिनों के अंतराल में लगातार एक जैसे शैली से चोरियों को अंजाम दिया जा रहा था चोर मोबाइल दुकानों को ही निशाना बना रहा था रात में एस्बेस्टस शीट की छत को काटकर चोर दुकानों में प्रवेश करता था। अगर बात पिछले कुछ दिनों की करें तो 14 फरवरी को रोहित कुमार पोपटानी के तरुण टेलीकॉम में चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए 8 नग मोबाइल, अठाईस मेमोरी कार्ड, 8 चार्जर, 25 ईयर फोन सहित करीब एक लाख से अधिक रूपए के सामान चोरी किए गए थे। चोर ने 5 मार्च को एक बार फिर बुधवारी बाजार के दीपक मोबाइल शॉप में धावा बोला। दुकान संचालक तुलसीदास पोपटानी के अनुसार चोर दुकान से 8 मोबाइल, चार हजार नगद ले गए थे। एक बार फिर 25 मार्च को चोरों ने बुधवारी बाजार में गुरु चरण सिंह राजपाल के शगुन गिफ्ट एंड मोबाइल शॉप में धावा बोला और यहां भी अडबेस्टर शीट को काटकर घुसे चोर 18 मोबाइल, पेन ड्राइव, मेमोरी कार्ड वगैरह अपने साथ ले गए।इन चोरी के मामलों के बाद एसपी ने किसी भी सूरत में चोरों को पकड़ने के निर्देश दिए थे। तब पुलिस ने बुधवारी बाजार में लगे सीसीटीवी फुटेज के साथ रेलवे स्टेशन के फुटेज को भी खंगालना शुरू किया तो उन्हें एक पुराना शातिर चोर यादराम पटेल नजर आया। खरोदा महासमुंद का रहने वाला यादराम पटेल पहले भी कई मामलों में गिरफ्तार हो चुका था पुलिस ढूंढते ढूंढते उसके घर पहुंची तो पता चला कि वह पिछले चार-पांच सालों से गायब है और घर में केवल उसकी बूढ़ी मा रहती है, इसलिए पुलिस के लिए उसे ढूंढ निकालना लगातार कठिन होता चला गया ,लेकिन इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली की याद राम पटेल रायपुर रेलवे स्टेशन के आसपास घूम रहा है तुरंत पुलिस ने घेराबंदी कर याद राम पटेल को धर दबोचा जिस से पूछताछ करने पर एक एक कर मामलों की परतें खुलती चली गई।
यादराम पटेल ने बताया कि वह पिछले कुछ सालों से लाठौर उड़ीसा में किराए का मकान लेकर रह रहा था लेकिन वह बीच-बीच में अलग-अलग शहरों में जाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था चोरी की कई मोबाइल और सिम कार्ड आदि उसने घर में छुपा कर रखा हुआ था तो वहीं कुछ मोबाइल की वह बिक्री भी कर चुका था हालांकि इस मामले में पुलिस पहले ही चिन्मयानंद मिश्रा को गिरफ्तार कर चुकी थी अब एक और खरीदार रवि कश्यप की सूचना मिलने पर पुलिस ने झारसुगड़ा से उसे भी गिरफ्तार कर लिया।
यादराम पटेल शातिर चोर है साल 2013 से वह लगातार चोरी कर रहा है बागबाहरा, मंदिर हसौद ,,तिल्दा, नेवरा पिथौरा, महासमुंद, उड़ीसा के केसिंगा टिटलागढ़ संबलपुर अनूपपुर बिलासपुर सहित 20 से अधिक शहरों में वह चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। अब तक चोरी के मामलों में ही वह 4 बार जेल की सजा भी काट चुका है । इस शातिर चोर के पकड़े जाने से पुलिस ने मामला तो सुलझा लिया लेकिन जाहिर है कि कुछ ही दिनों बाद यह छूट जाएगा और एक बार फिर पुलिस के लिए यादराम पटेल नई नई चुनौतियां पेश करेगा

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में भारी बारिश का असर: कई प्रमुख सड़कों पर जलभराव, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी बिलासपुर: मूसलाधार बारिश के बीच जिला प्रशासन का बड़ा फैसला... आज सभी स्कूलों में अवकाश घोषित VIDEO रतनपुर: नशेड़ी बेटे ने लकवाग्रस्त पिता को लाठी से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, मां जान बचाकर भा... शराबी बेटे की हैवानियत... मां का कान दांत से काटा, बहू को बचाने पर बेरहमी से पीटा, निजी अस्पताल में डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ के बीच मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत भाजपा युवा मोर्चा का संगठन विस्तार: बिलासपुर ग्रामीण के प्रभारी बने विभूति कश्यप, सिद्धार्थ शर्मा को... कक्षा 7 के छात्र से कथित मारपीट और दुर्व्यवहार...शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पचपेड़ी:- सावधान! सस्ते बीज और जैविक खाद के झांसे में न आएं... बाहरी ठग बना रहे किसानों को निशाना बिलासपुर:- बाल संप्रेक्षण गृह हत्याकांड: एक फरार आरोपी प्रयागराज से गिरफ्तार…तीन की तलाश में पुलिस क... कोटा:- हस्ताक्षर का खेल, जिंदगी भर की कमाई पर डाका! अनपढ़ किसान से हस्ताक्षर कराकर बेच दी 4 एकड़ जमी...