बिलासपुर

आत्मानंद स्कूल संविदा भर्ती प्रकिया…..पदभार ग्रहण नही करने वाले शिक्षकों की पात्रता की गई समाप्त…देखिए आदेश

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले के स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में संविदा भर्ती को लेकर नया निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी डीके कौशिक ने जारी किया है। जिसके तहत चयन के उपरांत पदभार ग्रहण नहीं करने वाले शिक्षको की पात्रता समाप्त कर दी है। तो वही प्रतीक्षा सूची में अभ्यर्थियों को 17 अगस्त तक डीईओ ऑफिस से ज्वाइन करने निर्देश दिए है। मिली जानकारी के अनुसार 9 मई को जिला शिक्षा अधिकारी डीके कौशिक द्वारा जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूलों के लिए व्याख्याता शिक्षक, सहायक शिक्षक, सहायक शिक्षक विज्ञान,

व्यायाम शिक्षक, ग्रंथपाल के कुल 168 पदों के लिए संविदा भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया था, जिसमे पात्र अभ्यर्थियों के मेरिट सूची के अनुसार 15 गुना अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया था। दस्तावेज सत्यापन के उपरांत कम्प्यूटर शिक्षक को छोड़कर शेष पदों पर 158 पदों पर नियुक्ति आदेश जारी किया गया था ।

जारी किए गए आदेश के अनुसार 58 आवेदकों के द्वारा कार्यभार ग्रहण न करने के कारण प्रतीक्षा सूची से द्वितीय चयन सूची जारी कर विद्यालयवार नियुक्ति आदेश जारी किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों की सूची बिलासपुर के NIC पोर्टल https://bilaspur.gov.in में अपलोड कर दी गई है।

चयनित अभ्यर्थी अपना नियुक्ति पत्र मंगलवार से कार्यालयीन समय में कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर में उपस्थित होकर प्राप्त कर सकते है। वही कार्यभार ग्रहण करने हेतु अभ्यर्थी अपने मूल दस्तावेज, एक सेट दस्तावेज की स्वप्रमाणित छायाप्रति, 02 पासपोर्ट साईज रंगीन फोटो के साथ उपस्थित होना होगा। इसके अलावा विज्ञापित पद के अनुसार शेष बचे 08 पदों पर प्रतीक्षा सूची से उम्मीदवार उपलब्ध न होने के कारण पोर्टल में पूर्व प्रकाशित मेरिट सूची के अनुसार पदवार 15 गुना अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन हेतु पुनः आमंत्रित किया गया है।

दस्तावेज सत्यापन हेतु चयनित उम्मीदवारों की सूची https://bilaspur.gov.in में देखी जा सकती है। बताया जा रहा है कि दस्तावेज सत्यापन हेतु 16 अगस्त को प्रातः 11:00 बजे से सायं 05:00 बजे के मध्य शिक्षा विभाग के बैठक कक्ष क्रमांक 06 पुराना कम्पोजिट बिल्डिंग, कलेक्टर कार्यालय के सामने बिलासपुर में उपस्थित होकर दस्तावेज सत्यापन करा सकते है।

इसके अलावा अभियार्थियों को दस्तावेज सत्यापन हेतु अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मूल साथ ही स्वाप्रमाणित छायाप्रति अनिवार्य रूप से लाना होगा। इसकी सूचना अभ्यर्थियों को वाईस कॉलिंग मैसेज के द्वारा दी जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर पहुँचे राज्यपाल रमेन डेका... माँ महामाया के दरबार में माथा टेक मांगी प्रदेश की खुशहाली, घर में कपड़े बदल रही युवती का बनाया वीडियो, विरोध करने पर भाई पर धारदार हथियार से हमला... इलाके में ... शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण...पुलिस ने फरार आरोपी को दूसरे जिले से किया गिरफ्तार मल्हार: लीलागर नदी में मिली 3 दिनों से लापता ग्रामीण की लाश, पुलिस जुटी जांच में पुलिस टीम पर हमला: शराबियों ने आरक्षक की वर्दी फाड़ी, सरकारी काम में बाधा, 8 आरोपियों पर अपराध दर्ज पचपेड़ी: होली की खुशियां बदली मातम में, ग्रामीण की फांसी के फंदे पर झूलती मिली लाश, पुलिस जुटी जांच ... होली के रंग में खून की छींटें... रायपुर ग्रामीण क्षेत्र में 3 हत्याकांड से दहला जिला, पुलिस की कार्र... होली में हुड़दंग मचाने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, सीपत पुलिस की त्वरित कार्रवाई, भेजे गए जेल क्राइम ब्रांच बनकर 1.50 लाख की मांग, 54 हजार वसूले…झूठे केस में फंसाने की दे रहे थे धमकी, 3 आरोपियों... रायगढ़: 3 हजार उधार की रकम वसूलने हत्या, चाकू से गोद कर दोस्त को ही उतारा मौत के घाट... आरोपी गिरफ्त...