पचपेड़ी

पचपेड़ी: लीलागर नदी में डूबने से ग्रामीण की मौत..पानी में तैरती मिली लाश,

उदय सिंह

बिलासपुर – पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मुकुंदपुर में शनिवार शाम लीलागर नदी में एक ग्रामीण की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी धर्मेंद्र यादव पिता सुंदर यादव 38 वर्ष के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र यादव शनिवार शाम घर से लीलागर नदी किनारे स्थित बिहीबारी की ओर गया हुआ था। देर शाम करीब 6 बजे तक जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिवार के लोग उसकी तलाश करते हुए नदी किनारे पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नदी के पानी में एक शव तैरता हुआ देखा,आसपास के लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया, जिसकी पहचान धर्मेंद्र यादव के रूप में हुई। घटना की सूचना तत्काल पचपेड़ी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक तौर पर मामला नदी में डूबने का माना जा रहा है, हालांकि मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर