सीपत

सीपत: नाबालिग से शादी और दुष्कर्म का आरोपी तमिलनाडु से गिरफ्तार…सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले की सीपत पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने, उससे जबरन शादी करने और दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के चंगुल से पीड़िता को सुरक्षित छुड़ा लिया है और आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम नरेश कुमार भारद्वाज उम्र 23 वर्ष है, जो सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम दर्राभाठा का निवासी है। मामले का खुलासा तब हुआ जब तमिलनाडु के ऊटी जिला निलगिरीस थाने से एक शून्य पर दर्ज प्राथमिकी की कॉपी सीपत थाने ट्रांसफर की गई।शिकायत के मुताबिक, आरोपी नरेश कुमार पीड़िता को नाबालिग जानते हुए भी उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया। उसने ग्राम दर्राभांठा के एक दुर्गा मंदिर में नाबालिग से शादी की और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह पीड़िता को अपने साथ तमिलनाडु के ऊटी ले गया था। बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी कड़ी में सीपत पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को धरदबोचा और पीड़िता को सकुशल बरामद किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा 5(i), 5J(ii), 6, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की धारा 9, और भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) व 64(2)(एम) के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,