बिलासपुर

शराब के लिए पैसे नही देने पर मारपीट और चाकू से हमला… तीनों आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के शनिचरी बाजार रोड में शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर दो युवकों पर चाकू और पाइप से हमला करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से एक धारदार चाकू और फाइबर पाइप भी जप्त किया गया है। पुलिस के अनुसार पचरीघाट निवासी राजेश साहू ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 22 मई 2026 की रात करीब 10:45 बजे वह अपने परिचित ऑटो चालक नंदू साहू के साथ शनिचरी बाजार रोड में खड़ा होकर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान आरोपी विक्की गुलहरे उर्फ अमित वहां पहुंचा और नंदू साहू से शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। पैसे नहीं होने की बात कहने पर आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए अपने साथी फद्दू खान उर्फ अरबाज और दीपक यादव को बुला लिया। तीनों आरोपियों ने मिलकर दोनों के साथ मारपीट की। इस दौरान फद्दू खान ने धारदार चाकू से हमला कर नंदू साहू की कलाई में चोट पहुंचा दी। घटना के बाद पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर अपराध क्रमांक 329/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद घटना में प्रयुक्त चाकू और पाइप बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...