मस्तूरी

उड़ीसा का गांजा तस्कर चढ़ा जिले के पुलिस के हत्थे, 10 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद….जिले में खपाने की थी कोशिश

उदय सिंह

मस्तूरी – गांजा के तस्करों के विरुद्ध 1 हफ्ते के भीतर मस्तूरी पुलिस के द्वारा दूसरी बड़ी कार्रवाई की गई है। इस पूरे मामले में ऑटो समेत 10.05 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है। इस गांजा को आरोपी उड़ीसा से ऑटो में लेकर आ रहा था। जिसे ऑटो के नीचे गुप्त चेम्बर बनाकर छिपा के रख था फिर भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मस्तूरी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कोई अज्ञात व्यक्ति ऑटो में अवैध मादक पदार्थ गांजा भर कर गांजे की तस्करी बिलासपुर क्षेत्र में करने के प्रयास में है।

गांजा के तस्कर को पकड़ने के लिए थाना प्रभारी मस्तूरी फैजूल शाह के द्वारा दो पुलिस टीम का गठन किया गया एक टीम कुटीघाट के पास तथा दूसरी टीम जयरामनगर मोड़ के पास सूचना में प्राप्त ऑटो का इंतजार करने लगी कुछ समय बाद संदिग्ध ऑटो वाहन आती हुई दिखाई दी जिसमे ओडिसा का नम्बर था। पहली टीम ने दूसरी टीम को सचेत किया दूसरी टीम के द्वारा उक्त ऑटो को रोका गया पुलिस टीम द्वारा रोके जाने पर ऑटो चालक भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया

पूछताछ करने पर उस व्यक्ति ने अपना नाम बोनो बादी उम्र 35 वर्ष निवासी गोला बांध जिला संबलपुर उड़ीसा बताया। उसकी संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा का परिवहन करना बताया तथा अवैध मादक पदार्थ को ड्राइवर सीट के नीचे बने चेंबर में छुपा के रखना बताया जिसे खुलवाने पर 10 पैकेट में 10 किलोग्राम तथा एक पैकेट में 500 ग्राम कुल 10 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ।

पूरे मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 किलो 500 ग्राम गांजा जब्त किया गया है जिसकी कुल कीमत 85 हजार बताई जा रही है तो वहीं ऑटो की कीमत 1 लाख 50 हजार है। इस तरह पुलिस के मुताबिक कुल 2 लाख 35 हजार की संपत्ति आरोपी से मिली है।

error: Content is protected !!
Letest
'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ... पेपर लीक और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में तिफरा में गरजी कांग्रेस...केंद्र सरकार के खिलाफ जो... शराबी युवक का आतंक...मोहल्ले में आने से रोका था राजमिस्त्री पर किया धारदार हथियार से हमला, पचपेड़ी:- शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने उतरा युवक लापता, तीन जिलों की पुलिस और एसडीआरएफ ने संभाला मोर्च... घर के सामने से चोरी हुई वर्ना कार का कोरी डेम के पास एक्सीडेंट, वाहन छोड़कर भागे चोर... पुलिस जांच म...