बिलासपुर

तंबाकू उत्पाद का सेवन न करें, कलेक्टर ने दिलाई शपथ…….निकाली गई जागरूकता रैली

बिलासपुर- जिले को तंबाकू मुक्त बनाने के उद्देश्य से शनिवार को तंबाकू निषेध जागरूकता रैली आयोजित की गई। जिसमें एनसीसी कैडेट्स, स्कूल, काॅलेज के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह रैली कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग के नेतृत्व में आयोजित की गई। जिले में कोटपा अधिनियम 2003 को सफलतापूर्वक लागू करने के लिये विशेष प्रयास किया जा रहा है। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत कोटपा अधिनियम की धारा 4 के तहत सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान एवं तंबाकू का इस्तेमाल करना अपराध है। 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के लोगों से तंबाकू पदार्थ खरीदना एवं बिक्री करना भी अपराध है। साथ ही शैक्षणिक संस्थान के 100 गज के इलाके में तंबाकू पदार्थ बेचना कानूनी अपराध है। शहर में इस कानून का उल्लंघन किया जाता है। इसको ध्यान में रखते हुए कलेक्टर के मार्गदर्शन में जागरूकता अभियान चलाया गया है। जिसके तहत यह रैली आयोेजित की गई।

रैली का समापन पुलिस ग्राउण्ड में हुआ, जहां कलेक्टर द्वारा तंबाकू या इसके उत्पाद का सेवन नहीं करने के लिये उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई गई। तंबाकू निषेध जागरूकता अभियान की अगली कड़ी में 21 अक्टूबर को शहर के बड़े चौक, चौराहों पर जागरूकता कार्यक्रम एवं चालानी कार्यवाही की जाएगी। जिसमें खाद्य एवं औषधि विभाग, पुलिस, श्रम, नगर निगम, यातायात विभाग एवं एनसीसी के कैडेट्स सहयोग प्रदान करेंगे।

error: Content is protected !!
Letest
एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स...