जांजगीर चाँपा

करही गोलीकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार… अवैध रेत कारोबार की रंजिश में रची गई थी आयुष कश्यप की हत्या की साज़िश,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – पुलिस को बहुचर्चित करही गोलीकांड मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ऑपरेशन हंट के तहत हत्या के मुख्य साजिशकर्ता गनपत बघेल 38 वर्ष निवासी ग्राम करही थाना बिर्रा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल और मैगजीन भी बरामद की गई है। इससे पहले पुलिस इस मामले में हेमंत बघेल, भूषण बघेल और अमित टंडन को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज चुकी है।पुलिस के अनुसार 23-24 अप्रैल 2026 की दरम्यानी रात ग्राम करही में तीन नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर आयुष कश्यप की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जबकि उसके छोटे भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के बाद पुलिस, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

मामले की जांच के दौरान 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और तकनीकी साक्ष्यों के साथ साइबर व आसूचना टीम लगातार सक्रिय रही। पुलिस ने बताया कि टेकइंट और ह्यूमइंट इनपुट ने पूरे मामले के खुलासे में अहम भूमिका निभाई। पूछताछ में खुलासा हुआ कि हत्या के पीछे आर्थिक प्रतिस्पर्धा, अवैध रेत कारोबार और पुरानी रंजिश मुख्य वजह थी। आरोपी गनपत बघेल अवैध रेत परिवहन का काम करता था और उसने हाईवा व जेसीबी मशीन लोन पर खरीदी थी। वहीं मृतक आयुष कश्यप भी रेत परिवहन और बिक्री के कारोबार से जुड़ा था तथा कम कीमत पर रेत बेचकर ग्राहकों को अपनी ओर कर रहा था।

इससे आरोपी को आर्थिक नुकसान हो रहा था और वह मानसिक रूप से परेशान था। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। घटना की रात पहले घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़े गए, फिर मृतक के पिता के कमरे को बाहर से बंद कर आयुष कश्यप पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। बीच-बचाव करने पहुंचे छोटे भाई को भी गोली मारी गई। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,