छत्तीसगढ़राजनीति

बिलासपुर पहुंचे राजस्व मंत्री ने कहा बरसात की वजह से नहीं हो पा रही बिजली आपूर्ति

डेस्क

छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ भवन में पत्रकारो से चर्चा की । उन्होंने कहा जनता ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को वोट की पर केंद्र में नरेंद्र मोदी को चुनाव जितायी ,नरेंद्र मोदी के नाम पिछले कार्यकाल की उपलब्धि नही है ,भाजपा ने भावनात्मक बाते की और जनता उनकी बातों में वोट दे दी । छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र के अधिकांश वादे पुरे कर दी शेष पर द्रुत गति से कार्यवाही हो रही है । लोक सभा ,विधान सभा और स्थानीय चुनाव के मुद्दे अलग होते है ,स्थानीय चुनाव में कांग्रेस की जीत होगी ।भ्रष्टाचार के सवाल पर श्री अग्रवाल ने कहा कि भ्रष्टाचार कांग्रेस की नही बल्कि भाजपा की देन है ,आप भ्रष्टाचार मेरे सामने लाते है तो निश्चित ही दोषी अधिकारी,कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।

बिजली गुल होने पर कहा कि छत्तीसगढ़ में पर्याप्त बिजली उत्पादन है ,और बिजली की कमी नही है ,चूँकि बरसाती मौसम के कारण आंधी-तूफान,आते है ,कभी कभी पेड़ के डगाल भी लाइन में गिर जाते जिससे बिजली चली जाती है ,इसके बाद कोई जानबूझ कर ऐसा करता है तो कार्यवाही होगी । बिलासपुर जिला राजस्व की दृष्टि से बड़ा क्षेत्र है ,पटवारी,तहसीलदार के पद खाली पड़े है ,जिसके कारण जनता को परेशानी हो रही है ,कामो को तेजी से निपटाने के लिए शीघ्र पद भरे जायेंगे,जनता को डायवर्सन ,नामान्तर,सीमांकन जैसे कामो के लिए परेशानी होती है ,इन समस्याओ से निजात दिलाने के लिए ,प्रशासनिक कसावट के लिए शीघ्र ही बिलासपुर संभाग की बैठक बिलासपुर होगी और काम पेंडेंसी व् अन्य विषयों पर चर्चा की जायेगी ,निर्देश दिया जायेगा ।

इस अवसर पर तखतपुर विधायक रश्मि आशीष सिंह,जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी,शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर , अशोक अग्रवाल,प्रदेश सचिव आशीष सिंह,रामशरण यादवरविंद्र सिंह,एस पी चतुर्वेदी,प्रवक्ता अभय नारायण राय,भुवनेश्वर यादव,शेखर मुदलियार,सीमा सोनी,आशा सिंह,ऋषि पांडेय,अनिल सिंह चौहान,त्रिलोक श्रीवास,ब्रजेश साहू,अजय सिंह,अर्जुन सिंह,सुभाष ठाकुर,कमल गुप्ता,प्रखर सोनी,आदि ने मुलाकात कर विभिन्न समस्याओं पर श्री अग्रवाल को अवगत कराकर निराकरण करने की बात की

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी