पचपेड़ी

पचपेड़ी:- खेत से लौटे परिजनों के उड़े होश, घर में फांसी के फंदे पर झूलती मिली बेटी,

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लोहर्सी में एक 20 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम लोहर्सी निवासी संजना साहू 20 वर्ष मंगलवार रात परिवार के साथ भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थी। बुधवार की सुबह लगभग 6 बजे उसके परिजन संजना को चाय नाश्ता बनाने के लिए बोलकर रोजाना की तरह खेत काम करने चले गए थे। करीब सुबह 9,15 बजे जब परिवार के लोग वापस घर लौटे तो कमरे का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए।

संजना की लाश घर के भीतर पंखे से दुपट्टे के फंदे पर झूलती मिली। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पचपेड़ी थाना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतिका ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विवेचना में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर