मुंगेली

जादू टोने की आशंका में भतीजे ने चाची की कर दी थी हत्या…तफ़्तीश में जुटी पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

रमेश राजपूत

मुंगेली – जिले के फास्टरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्लाभाठा विचारपुर निवासी मालिक राम यादव की पत्नी कुमारी बाई यादव की 6 अगस्त की शाम खून से लथपथ लाश घर मे मिली थी, घटना के वक्त घर पर कोई नही था, जब मृतिका का पति मालिक राम घर पहुँचा तो उसने देखा उसकी पत्नी खून से लथपथ जमीन पर मृत पड़ी है, उसने की इसकी सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की और आस पास पूछताछ की, जिन्हें महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी, पुलिस को पता चला कि मृतिका के पति के बड़े भाई का बेटा घटना के दिन घर के पास दिखा था, वही एक बच्ची ने बताया कि वह घर से कुछ दूरी पर ही ट्यूब वेल में हाथ पैर धो रहा था, पुलिस ने संदेह के आधार पर आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया, जिसने पूछताछ में बताया कि उसकी चाची ने ही जादू टोने से उसकी बड़ी माँ और भाभी के बच्चे को मारा है जिसकी वजह से ही उसने अपनी चाची की हत्या की है, जिसने घटना के दिन अपने पारिवारिक मामा राधे यादव के साथ बाइक पर मुंगेली से गांव पहुँचा था, जिसने उसे बाइक लेकर मेनरोड पर खड़े रहने बोला था और ऑनलाइन मंगाए गए हथियार से अपनी चाची की हत्या कर दोनों फरार हो गए थे, जिन्हें पुलिस ने ग्राम डोडा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर