सीपत

एनटीपीसी सीपत के राखड़ डेम में संविदा कर्मी की मिली लाश…करंट लगने से मौत की आशंका,

उदय सिंह

सीपत – एनटीपीसी के ग्राम रांक स्थित राखड़ डेम के जलाशय में सोमवार की सुबह एक संविदा कर्मी की लाश मिली है, आशंका जताई जा रही है कि वह ऐश डाइक-1 के ओवरफ्लो लैगून क्षेत्र में स्थापित पानी के पंप पर कार्य कर रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सुबह ड्यूटी के दौरान सीआईएसएफ के जवानों ने उसकी लाश तैरती हुई देखी इसके बाद सीपत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने नाव के माध्यम शव को बाहर निकलवाया,

जिसके बाद मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के मांगी टोला निवासी नूर मोहम्मद पिता सेनौल एस.के.19 वर्ष के रूप में हुई है, जो आईएमएस शिपमेंट एजेंसी में संविदा कर्मी के रूप में कार्यरत था।

फिलहाल मृतक की मौत किन हालातो में हुई और इसके लिए जिम्मेदार कौन है, इसी जांच में पुलिस जुट गई है, वही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने पर जांच की दिशा तय हो पायेगी।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,