बिलासपुर

घर बात करने मांगा मोबाइल..फिर हमला, आईफोन छीनकर फरार हुए नकाबपोश बदमाश

उदय सिंह

बिलासपुर – शहर के व्यस्त गांधी चौक क्षेत्र में स्थित एक इलेक्ट्रिकल दुकान में दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांधी चौक निवासी और अविनाश इलेक्ट्रिकल के संचालक अविनाश चौधरी की शिकायत पर पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रार्थी के अनुसार, 1 जून 2026 की शाम करीब 7:05 बजे सफेद एक्टिवा सवार दो युवक उनकी दुकान पहुंचे। दोनों ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था। इनमें से एक युवक दुकान के बाहर एक्टिवा पर खड़ा रहा, जबकि दूसरा दुकान के अंदर आया और सीलिंग फैन देखने की बात कही। फैन दिखाने के दौरान उसने यह कहकर दुकानदार का मोबाइल फोन मांग लिया कि उसे घर पर बात कर यह तय करना है कि कौन-सा रंग का पंखा लेना है। कुछ देर बाद जब दुकानदार ने अपना मोबाइल वापस मांगा तो आरोपी ने मोबाइल लौटाने का नाटक किया और टेबल पर रखे सीलिंग फैन से उनके सिर पर हमला कर दिया। हमले से अविनाश चौधरी के सिर के बाएं हिस्से में चोट आई। इसके बाद आरोपी उनके हाथ से करीब 30 हजार रुपये कीमत का आईफोन 13 प्रो मैक्स छीनकर दुकान से बाहर भागा और अपने साथी के साथ एक्टिवा में बैठकर हटरी चौक की ओर फरार हो गया। पीड़ित ने आरोपियों की उम्र लगभग 28 से 36 वर्ष के बीच बताई है। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने धारा 125, 304 एवं 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल