मल्हार

मल्हार: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक से मारपीट…लोहे की पट्टी से हमला, आरोपी गिरफ्तार

उदय सिंह

बिलासपुर – मल्हार क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे मांगने और इंकार करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस चौकी मल्हार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी उज्जवल अवस्थी पिता ताराचंद अवस्थी, निवासी मल्हार ने चौकी मल्हार में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका पूर्व परिचित मनीष चौहान 40 वर्ष पिता विशाल चौहान, निवासी मल्हार उससे शराब पीने के लिए पैसों की मांग कर रहा था। पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने मां-बहन की अश्लील गालियां देते हुए लोहे की पट्टी से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसे चोटें आईं। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 334/26 के तहत धारा 119(1), 296 एवं 118(1) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी मनीष चौहान को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घटना में प्रयुक्त लोहे की पट्टी भी आरोपी के कब्जे से बरामद कर जब्त कर ली गई।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी अवधेश सिंह, प्रधान आरक्षक नुवाश तिग्गा तथा आरक्षक रमेश साहू की विशेष भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर