रायगढ़

यातायात नियमों का पालन सभी के लिए अनिवार्य…. पुलिस कर्मियों का भी काटा गया चालान,

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – जिले में आम जनता के साथ साथ पुलिसकर्मियों को भी यातायात का पाठ पढ़ाने की कवायतद शुरू कर दी गई है। इसी कड़ी में डीएसपी ट्रैफिक के नेतृत्व में यातायात पुलिसकर्मियों द्वारा पुलिस कार्यालय, रक्षित केन्द्र और थानों में पुलिसकर्मियों को चेक किया गया। इस दौरान पुलिस कार्यालय और रक्षित केन्द्र में 10 पुलिसकर्मियों को बिना हेलमेट दुपहिया के साथ पाया गया। जिन पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही कर 500-500 रुपये का चालान काटा गया। इस मामले में ट्रैफिक डीएसपी डीएसपी सिंह ने बताया कि यातायात नियमों की अनदेखी जानलेवा साबित हो सकती है। इसीलिए यह अभियान केवल आम नागरिकों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि शासकीय और अर्धशासकीय कर्मचारियों पर भी उतनी ही सख्ती से लागू होगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी शासकीय कार्यालयों के बाहर नियमित चेकिंग जारी रहेगी। पुलिसकर्मियों को जनता के सामने उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए। एसपी कार्यालय का स्टाफ स्वयं नियमों का पालन कर रहा है, यातायात नियमों का पालन करना सभी के लिए अनिवार्य है ।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ... पेपर लीक और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में तिफरा में गरजी कांग्रेस...केंद्र सरकार के खिलाफ जो... शराबी युवक का आतंक...मोहल्ले में आने से रोका था राजमिस्त्री पर किया धारदार हथियार से हमला, पचपेड़ी:- शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने उतरा युवक लापता, तीन जिलों की पुलिस और एसडीआरएफ ने संभाला मोर्च... घर के सामने से चोरी हुई वर्ना कार का कोरी डेम के पास एक्सीडेंट, वाहन छोड़कर भागे चोर... पुलिस जांच म... विकास समितियों के साथ विधायक अमर अग्रवाल की बैठक...शिक्षा और जनसुविधाओं पर बनी कार्ययोजना औचक निरीक्षण में खुली शिक्षा व्यवस्था की पोल...कई शिक्षक गायब, वेतन कटौती और नोटिस के निर्देश "महाविद्यालय भवन हटाने की कोशिश पर पचपेड़ी में उबाल, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन...आंदोलन क...