बिलासपुर

गड्ढों से भरी सड़क बनी हादसे की वजह… ईंटों से लदी ट्रैक्टर पलटी, युवक और बच्चा घायल

रमेश राजपूत

तखतपुर – में जर्जर और गड्ढों से भरी सड़कें एक बार फिर बड़े हादसे का कारण बन गईं। नया बस स्टैंड के पास मुख्य मार्ग पर ईंटों से भरा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके नीचे एक 40 वर्षीय युवक और एक बच्चा दब गए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर सड़क पर मौजूद बड़े गड्ढे में फंस गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रैक्टर पलट गया।

ट्रैक्टर के पलटते ही उसमें लदी ईंटें सड़क पर बिखर गईं और पास से गुजर रहे युवक व बच्चा ईंटों के ढेर में दब गए। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय नागरिक, व्यापारी और राहगीर मौके पर पहुंचे। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए ईंटों का ढेर हटाकर दोनों घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। नागरिकों का कहना है कि मुख्य मार्ग लंबे समय से जर्जर हालत में है और सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। कई बार शिकायतें किए जाने के बावजूद प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क निर्माण का भूमि पूजन हुए एक महीने से अधिक समय बीत चुका है। बेजा कब्जा हटाने की कार्रवाई भी पूरी हो चुकी है, लेकिन निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं हुआ है। हादसे के बाद लोगों ने जल्द सड़क निर्माण शुरू करने की मांग की है।

error: Content is protected !!
Letest
'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ... पेपर लीक और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में तिफरा में गरजी कांग्रेस...केंद्र सरकार के खिलाफ जो... शराबी युवक का आतंक...मोहल्ले में आने से रोका था राजमिस्त्री पर किया धारदार हथियार से हमला, पचपेड़ी:- शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने उतरा युवक लापता, तीन जिलों की पुलिस और एसडीआरएफ ने संभाला मोर्च... घर के सामने से चोरी हुई वर्ना कार का कोरी डेम के पास एक्सीडेंट, वाहन छोड़कर भागे चोर... पुलिस जांच म...