बिलासपुरस्वास्थ्य

योग दिवस के अंतर्गत 4 दिवसीय योग कौशल एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

आलोक

‘योग‘ भारत की प्राचीन परम्परा है, यह दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक भी है यह स्वस्थ रहने और तनाव दूर करने में समग्र दृष्टिकोण भी प्रदान करता है। लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से 05 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह के पूर्व दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मुख्यालय एवं मंडल के संयुक्त तत्वाधान में आज दिनांक 18 जून से 04 दिवसीय योग कौशल एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन प्रातः 06.00 बजे से 07.30 बजे तक सेकरसा मैदान में किया जा रहा है।
योग शिविर का शुभारंभ अपने कर्तव्यों, कुटुंब और कार्य के प्रति तथा समाज व समूचे विश्व में शांति, स्वास्थ्य और सौहार्द के प्रसार के लिए कृत संकल्पित होने के भाव के साथ हुआ।
शिविर के पहले दिन भारतीय योग संस्थान बिलासपुर के योग शिक्षकों द्वारा विभिन्न योगों की जानकारी तथा प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान ताडासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, अर्ध उष्ट्रासन, शशांकासन, वक्रासन, भुजंगासन, मकरासन, सेतुबंधासन, शवासन, पवनमुक्तासन तथा कपालभाति, अनुलोम विलोम एवं भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। साथ ही सभी को नियमित रूप से योगा करने की सलाह दी गई। इसके लाभ, सावधानियों आदि के बारे में भी जानकारियां दी गई। शिविर के पहले दिन मुख्यालय एवं मंडल के लगभग 150 अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं उनके परिवार के सदस्य शामिल हुए।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...