पचपेड़ी

पचपेड़ी: एनीकट में नहाने गया युवक नदी में डूबा… देर शाम पानी में तैरता मिला शव,

उदय सिंह

बिलासपुर – पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम विद्याडीह में एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मिली जानकारी के अनुसार, विद्याडीह निवासी 31 वर्षीय राज टण्डन उर्फ गोलू पिता रामदास टण्डन उम्र 31 वर्ष शनिवार शाम करीब 5 बजे लीलागर नदी में बने एनीकट में नहाने के लिए गया था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। काफी देर तक उसका कोई पता नहीं चलने पर परिवार के लोग और ग्रामीण उसकी तलाश में निकल पड़े। खोजबीन के दौरान परिजन गांव के एनीकट पहुंचे, जहां पानी में लगभग 10 फीट दूर एक शव तैरता हुआ दिखाई दिया। नजदीक जाकर देखने पर उसकी पहचान राज टण्डन उर्फ गोलू के रूप में हुई। युवक का शव देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। घटना की सूचना तत्काल पचपेड़ी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया। इसके बाद शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
प्रारंभिक जांच में युवक की मौत डूबने से होना प्रतीत हो रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर