पचपेड़ी

पचपेड़ी पुलिस को भनक नही… बेची जा रही अवैध शराब और खिलाया जा रहा खुलेआम जुआ, जिले की एसीसीयू को करनी पड़ी छापेमारी

उदय सिंह

पचपेड़ी – मंगलवार को एसीसीयू प्रभारी को सूचना प्राप्त हुई की पचपेड़ी थाना अंतर्गत ग्राम सोन लोहर्सी में अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही और खड़खड़िया नामक जुआ भी खिलवाया जा रहा है। उक्त सूचना पर बिलासपुर एसीसीयू टीम द्वारा रेड कार्यवाही की गई। कार्यवाही दौरान आरोपी कैलाश साहू उम्र 35 साल निवासी सोन लोहर्सी के कब्जे से कुल 134 पाव देसी, विदेशी, महुआ शराब तथा 19,610 रुपये नगदी रकम को बरामद किया गया।

इसी प्रकार ग्राम सोन लोहर्सी में ही आरोपी धनंजय साहू उम्र 50 साल को ” खड़खडिया” नामक जुआ खिलाते पकड़ा गया। जिसके कब्जे से नगदी रकम 5,550 रुपये को जप्त किया गया। दोनों आरोपियो को आबकारी एक्ट तथा जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही हेतु थाना पचपेड़ी के सुपुर्द किया गया।

इस कार्रवाई सेे स्थानीय पुलिस पर कई सवाल खड़े हो रहे है, की कही उन्हें पुलिस का ही संरक्षण तो नही मिला था या फिर स्थानीय पुलिस आँख मूंदे बैठी है।

error: Content is protected !!
Letest
मंत्रालय में नौकरी लगाने के नाम पर 4.50 लाख की ठगी...आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज, गड्ढों से भरी सड़क बनी हादसे की वजह... ईंटों से लदी ट्रैक्टर पलटी, युवक और बच्चा घायल मल्हार: कुटेला डेम में फोटो खींचने को लेकर विवाद.. सरपंच के पिता पर मारपीट का मामला दर्ज एक मोबाइल ने खोला चार हत्याओं का राज... दो डबल ब्लाइंड मर्डर, दो गांव और एक ही गैंग, मस्तूरी:- 20 हेक्टेयर जमीन पर दो विभाग आमने-सामने.... मनरेगा का तालाब या रेशम पालन का प्रोजेक्ट? जनद... सकरी बाईपास रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा..पैदल घर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर हुई मौत... पैसे मांगने पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला... गंभीर रूप से घायल युवक का कटा कान, आरोपी गिरफ्तार निखिल हत्याकांड में आरोपियों को फांसी की सजा और एसआईटी जांच की मांग...परिजनों ने कहा घटना सुनियोजित ... VIDEO:- छत्तीसगढ़ में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़…869 बोतलें, 240 लीटर नकली शराब जब्त, करोड़ों के... बुधवारी बाजार में सड़क किनारे गिरे युवक की मौत... शराबी समझकर घंटों अनदेखा करते रहे लोग,