बिलासपुर

फिर सुने मकान में टूटा ताला..सोने चांदी के जेवर और नगदी सहित लाखो की चोरी, सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का मामला

रमेश राजपूत

बिलासपुर- न्यायधानी में चोरों का आतंक सर चढ़कर बोल रहा है। चोरों की सक्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि चंद घंटों में ही चोर अब बिना रैकी किए ताला लगे हुए घरों में चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में सामने जहां आश्रय परिसर स्थित एक सूने मकान में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर ढाई लाख रुपए से अधिक की चोरी की घटना को अंजाम दिया है जिसकी शिकायत आश्रय परिसर निवासी सहाय प्रसाद ने थाने में दर्ज कराई है जहां उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी पत्नी का इलाज इन दिनों अपोलो हॉस्पिटल में चल रहा है।

जहां देखरेख को लेकर गुरुवार रात वह अपने घर में ताला लगाकर हॉस्पिटल चले गए थे जहां से सुबह शुक्रवार को जब वह घर लौटे तो देखा कि घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था जब उन्होंने घर अंदर जाकर देखा तो घर में रखे सभी सामान बिखरे हुए थे जिस पर उन्हें चोरी की आशंका हुई उन्होंने घर में रखे कीमती सामानों की जांच की तो पता चला कि आलमारी के अंदर रखे 20 हजार रूपये नगद,

एक लेनेवो कंपनी का लैपटॉप, सोने का चैन, 2 नग सोने मंगलसूत्र, 0 1नग सोने का मंगटिका, 04 नग सोने का अंगुठी, 01 नग सोने का नथनी,01 नग सोने का लटकन, 04 नग सोने का बाली कुल कीमती करीब दो लाख पचास हजार गायब था। जिसे किसी अज्ञात चोर चोरी करके फरार हो गए। इधर मामले की शिकायत पर सिरगिट्टी पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...