छत्तीसगढ़

लोरमी थाने में चेन स्नेचिंग के बाद लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए किया हंगामा

डेस्क

लोरमी पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में हैं । चिराग तले अंधेरा की तर्ज पर थाने में आयोजित जगराता कार्यक्रम के दौरान महिला चेन स्नेचिंग का शिकार हो ग।ई इससे पुलिस की कार्यशैली साफ समझी जा सकती है कि निष्क्रिय हो चुकी पुलिस की वजह से किस तरह लोरमी क्षेत्र में अपराधी बेखौफ है और थाना परिषद में आयोजित कार्यक्रम में भी वे वारदात को अंजाम देने से गुरेज नहीं कर रहे। थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों की अकर्मण्यता की वजह से लोरमी क्षेत्र में जुआ सट्टा और अवैध शराब की बिक्री धड़ल्ले से जारी है । अपराधियों में पुलिस का खौफ पूरी तरह से खत्म हो चुका है। पिछले दिनों एक आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान ग्रामीणों द्वारा भी पुलिस पर हमला कर दिया गया।

आरोप है कि पुलिस अधिकारियों की अक्षमता की वजह से खुड़िया क्षेत्र देह व्यापार का नया अड्डा बन चुका है। पूरे लोरमी क्षेत्र में बिगड़ती कानून व्यवस्था से नाराज लोगों ने थाने में हंगामा मचाया और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए मौजूदा अधिकारी को हटाने की मांग की। लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार असफल रहने और अपराधियों को संरक्षण देने के आरोप के बावजूद मौजूदा अधिकारियों को नहीं हटाया जाना इस ओर इंगित कर रहा है कि लोरमी क्षेत्र में कानून व्यवस्था बहाली को लेकर खुद आला अधिकारी गंभीर नहीं है। इस मामले में लगातार व्यापारियों और आम नागरिकों का बढ़ता गुस्सा संकेत दे रहा है कि लोरमी में पुलिस और पब्लिक के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा।

error: Content is protected !!
Letest
स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न... रतनपुर:- हरेली की रात नशे में घर से निकला 20 वर्षीय जगदीश, सुबह बावली में तैरती मिली लाश पीएम सूर्य घर योजना के नाम पर 4.50 लाख की धोखाधड़ी, सोलर पैनल नहीं लगाने पर तीन के खिलाफ FIR बिलासपुर:- कस्टडी मौत पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, ढाई साल बाद FIR पर सवाल, अब CBI खोलेगी हिरासत ... हावड़ा-मुंबई दुरंतो में सोने की तस्करी का भंडाफोड़...1.96 करोड़ का 1.242 किलोग्राम सोना जब्त, डकैती से पहले पुलिस का शिकंजा, हथियारों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार... रात्रि गश्त और मुखबिर की सूचना... तिरंगे की शान और देश की एकता का लिया संकल्प.. पुलिस परेड ग्राउंड में गूंजा भारत माता का जयघोष, सड़क हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत: तेज रफ्तार बाइक ने लूना को मारी टक्कर,