क्राइमरतनपुर

आखिर उस कुत्ते ने ऐसा क्या कर दिया कि दो पड़ोसी बन गए एक दूसरे के खून के प्यासे

डेस्क

कुत्ते की वफादारी के अनेक किस्से आपने सुने होंगे ,लेकिन ऐसा बहुत कम सुना होगा कि किसी कुत्ते की वजह से दो पड़ोसी आपस में एक दूसरे की जान लेने पर उतारू हो जाये। लेकिन रतनपुर क्षेत्र के कलमीटार स्थित दुल्हारा तालाब के पास रहने वाले 2 परिवारों में ऐसा ही हुआ। वैसे तो इन दोनों परिवारों में पहले से ही रंजिश रही है और रही सही कसर कुत्ते ने निकाल दी। दुलहरा तालाब के पास किरीत राम लहरें और रामकुमार धीवर का मकान आमने-सामने हैं । रात में रामकुमार अपने परिवार के साथ भोजन के बाहर आंगन में बैठा था। इसी दौरान किरीत राम लहरें का कुत्ता उनके आंगन में घुस आया और जुठी थालियों को चाटने लगा । कुत्ते के थाली चाटने से राम कुमार धीवर आग बबूला हो उठा और वह कीरितराम को गालियां देने लगा। इस तरह दोनों के बीच विवाद की शुरुआत हुई जो मारपीट में तब्दील हो गई ।

रात में तो यह मामला किसी तरह शांत हो गया लेकिन दूसरे दिन सुबह राम कुमार धीवर अपनी पत्नी मीना धीवर रिश्तेदार मणि शंकर ,सुनीता धीवर के साथ कीरित राम लहरें के घर पहुंचा और एक बार फिर गाली गलौज करते हुए उस पर पर टांगी से हमला कर दिया। अपने पिता पर हमला होते देख राजकुमार लहरें भी घर के भीतर से टांगी लेकर पहुंच गया और दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। दोनों पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में कई लोग देखते ही देखते जख्मी हो गए। इस मारपीट में एक तरफ जहां की कीरित राम को गंभीर चोटे आई वहीं उसका बेटा राजकुमार भी घायल हुआ है।दूसरे पक्ष से रामकुमार धीवर ,मीना धीवर को भी गंभीर चोटे आई है। मणिशंकर धीवर और सुनीता धीवर भी इस मारपीट में घायल हुए है। इस बीच किसी ने इसकी सूचना रतनपुर पुलिस को दे दी जो मौके पर पहुंची और किसी तरह मामले को शांत करते हुए सभी घायलों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची, लेकिन यहां भी इलाज के दौरान दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज और एक दूसरे को धमकी देने का सिलसिला जारी रहा । किसी तरह इनका प्राथमिक इलाज करने के बाद घायलों को बिलासपुर सिम्स रिफर कर दिया गया। हैरानी इस बात की है कि एक कुत्ते के थाली चाटने की मामूली घटना को खूनी संघर्ष का रूप दे दिया गया। जिसमे 6 से अधिक लोग घायल हो गए। जिसमें से तीन की हालत बेहद नाजुक है । इसके पीछे असल में पुरानी रंजिश है , जो दोनों परिवारों के बीच लंबे अरसे से है। इसके पीछे जातिगत गाली देने और एक दूसरे को नीचा दिखाने की बात भी कही जा रही है । जिस कुत्ते ने थाली चाटा वह तो आज भी मजे से यही काम कर रहा है लेकिन उसके चक्कर में 6 लोग अस्पताल पहुंच गए। इससे बड़ी बेवकूफी और क्या हो सकती है।

error: Content is protected !!
Letest
संजीवनी विक्रय केंद्र में 1.31 लाख के गबन का मामला... पूर्व संचालिका पर एफआईआर, पारिवारिक विवाद बना हत्या की वजह...पत्नी का गला घोंटकर फरार हुआ पति गिरफ्तार, डिजिटल अरेस्ट के नाम पर करोड़ों की ठगी... कमीशन में बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले राजस्थान से दो आरोपी... सरपंच प्रतिनिधि पर संजय दत्त ने अपने साथियों के साथ किया हमला...उधारी रकम मांगने पर हुआ विवाद, VIDEO रतनपुर : माँ के दशगात्र में पसरा मातम… तालाब में डूबने से बेटे की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का... VIDEO:- पचपेड़ी क्षेत्र में भालू की दस्तक से दहशत… वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू…भरारी जंगल से पकड़क... पानी भरने के विवाद में खूनी संघर्ष... युवक पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर तीन मासूम बच्चों संग महिला लापता...तीन दिनों से नहीं लगा सुराग, परिजनों में बढ़ी चिंता VIDEO:- पचपेड़ी क्षेत्र में भालू की दस्तक से हड़कंप, सुबह टहलने निकले लोगों में मची अफरा-तफरी, वन वि... बुलेट सवार बदमाशों का आतंक खत्म... लूट और मारपीट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार,