रतनपुर

घर के सामने गाली गलौच से मना करने पर ब्लेड से हमला….युवक गंभीर रूप से घायल, शरीर पर लगे 126 टांके

जुगनू तंबोली

रतनपुर – होली की रात रतनपुर सोनारपारा निवासी अनीश क्षत्रिय अपने घर के सामने दोस्तो के साथ खड़ा हुआ था। घर के पास ही मुकेश सारथी, राजा गुप्ता व उनके अन्य साथी शराब के नशे में गाली गलौज कर रहे थे। अनीश के द्वारा युवको को गाली देने से मना किया तो तुम मना करने वाले कौन होते हो कहकर और गंदी गंदी गाली गलौच करने लगे। राजा गुप्ता व अन्य साथी द्वारा हाथ मुक्का से युवक के साथ मारपीट किये है वही मुकेश सारथी द्वारा ब्लेड से हमला कर दिया गया। जिससे अनिश क्षत्रिय के सिर, पीठ में गंभीर चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर घर वाले रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल युवक अनीश क्षत्रिय को सिम्स रिफर कर दिया गया।

युवक के शरीर में लगे 126 टांके

घर के सामने गाली गलौज करने से मना करने पर शराबी युवको के द्वारा अनीश क्षत्रिय के ऊपर ब्लेड से हमला कर दिया गया जिससे अनीश गंभीर रूप से घायल हो गया,, बिलासपुर सिम्स में उपचार के दौरान घायल युवक के शरीर मे करीब 126 टाके लगाए गए है।

रतनपुर में लगातार बढ़ रही चाकू व धारदार हथियार से हमले की घटना

धार्मिक नगरी रतनपुर में विगत कुछ वर्षों से लगातार चाकू बाजी, तलवार लहराते घूमते युवक व ब्लेड से हमला की घटना लगातार बढ़ती जा रही है, जिस पर अंकुश लगाने की जरूरत है। बहरहाल घटना की सूचना पर रतनपुर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...