बिलासपुर

नशीली कफ सिरप बेच रहा एक युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे, कब्जे से 115 शीशी कफ सिरप जब्त

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – नशीली कफ सिरप बेचने वाले आरोपी को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिसके कब्जे से 115 नग प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद की गई है। मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन पुलिस को सूचना मिली कि जरहभाठा सिंधी कॉलोनी में रहने वाला एक आरोपी प्रतिबंधित कफ सिरप बेच रहा है। जिस पर पुलिस ने रविवार को आरोपी के ठिकाने पर दबिश दी। जहां सिंधी कॉलोनी निवासी साहिल धनवानी मौके पर रंगे हाथों पकड़ा गया जिसके कब्जे से पुलिस ने 114 नग ESKUF नामक कफ सिरप बरामद किया है। मामले में थाना सिविल लाइन में धारा 21,22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।कार्यवाही में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक उप निरीक्षक प्रदीप आर्य, एसीसीयू प्रभारी उप निरीक्षक कृष्णा साहू, उप निरीक्षक आदित्य कुमार आदित्य सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक देवमुन पुहूप, आरक्षक सरफराज खान एवं आरक्षक सत्या पाटले का महत्वपूर्ण योगदान रहा है ।

error: Content is protected !!
Letest
सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर युवक से 1.02 लाख की ठगी, आरोपी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज, संजीवनी विक्रय केंद्र में 1.31 लाख के गबन का मामला... पूर्व संचालिका पर एफआईआर, पारिवारिक विवाद बना हत्या की वजह...पत्नी का गला घोंटकर फरार हुआ पति गिरफ्तार, डिजिटल अरेस्ट के नाम पर करोड़ों की ठगी... कमीशन में बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले राजस्थान से दो आरोपी... सरपंच प्रतिनिधि पर संजय दत्त ने अपने साथियों के साथ किया हमला...उधारी रकम मांगने पर हुआ विवाद, VIDEO रतनपुर : माँ के दशगात्र में पसरा मातम… तालाब में डूबने से बेटे की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का... VIDEO:- पचपेड़ी क्षेत्र में भालू की दस्तक से दहशत… वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू…भरारी जंगल से पकड़क... पानी भरने के विवाद में खूनी संघर्ष... युवक पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर तीन मासूम बच्चों संग महिला लापता...तीन दिनों से नहीं लगा सुराग, परिजनों में बढ़ी चिंता VIDEO:- पचपेड़ी क्षेत्र में भालू की दस्तक से हड़कंप, सुबह टहलने निकले लोगों में मची अफरा-तफरी, वन वि...