जांजगीर चाँपा

दर्दनाक सड़क हादसा : – कार और ट्रक में आमने सामने हुई भिड़ंत…दूल्हा दुल्हन सहित 5 की मौके पर मौत, मचा हड़कंप

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है जहां एक कार और ट्रक में आमने-सामने भिड़ंत होने से कार में सवार दूल्हा दुल्हन सहित पांच लोगों की मौत हो गई है यह मामला मुलमुला थाना क्षेत्र अंतर्गत झूलन पकरिया का है जहां यह हादसा रविवार सुबह 5:00 बजे हुआ है मिली जानकारी के अनुसार बलौदा निवासी सोनी परिवार शिवरीनारायण में शादी समारोह के लिए शनिवार को बारात लेकर गए हुए थे

जहां से शादी समारोह उपरांत रविवार सुबह अपने गांव वापस लौटने कार क्रमांक सीजी 11 ए टी 6012 में दूल्हा दुल्हन सहित करीब 5 लोग सवार होकर निकले थे।

जहां ग्राम पकरिया झूलन के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही ट्रक से उनकी आमने सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। जिससे कार के परखचे उड़ गए। तो वही कार में सवार लोगो की मौके पर ही मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद कार में हल्की आग भी लगी थी, लेकिन उसे समय रहते बुझा लिया गया। वही मामले की सूचना पाकर मुलमुला पुलिस मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये,