सीपत

सीपत:- 11 केवी तार टूटकर गिरा…करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत, ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप

उदय सिंह

बिलासपुर – सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम गुड़ी के देउरभाठा मोहल्ले में बिजली विभाग की कथित लापरवाही के चलते एक 17 वर्षीय नाबालिग की करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 10 बजे ग्राम गुड़ी निवासी हिमांशु साहू पिता भुवनेश्वर साहू 17 वर्ष अपने घर के बाहर मोहल्ले में टहल रहा था। इसी दौरान अचानक 11 केवी बिजली लाइन का तार टूटकर नीचे से गुजर रही छोटी लाइन पर गिर गया। हाईवोल्टेज करंट आने से पूरे मोहल्ले में शॉर्ट सर्किट होने लगा। इसी बीच एक बिजली का तार टूटकर हिमांशु के ऊपर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद परिजन और मोहल्ले के लोग तत्काल हिमांशु को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। नाबालिग की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। इधर घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का आरोप है कि इससे पहले भी 11 केवी बिजली तार टूटकर गिर चुका था, लेकिन विभाग ने उसकी मरम्मत सही तरीके से नहीं की, जिसके कारण दोबारा यह हादसा हुआ और एक परिवार का चिराग बुझ गया। मोहल्लेवासियों ने बताया कि हादसे के दौरान कई घरों में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे बिजली उपकरण भी खराब हो गए हैं। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने और खराब उपकरणों का मुआवजा देने की मांग की है। फिलहाल मामले में विभाग की ओर से किसी आधिकारिक प्रतिक्रिया की जानकारी सामने नहीं आई है। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,