बिलासपुर

मोबाइल हैक कर खाते से 1.42 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी…गेमिंग वॉलेट में ट्रांसफर की रकम

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तारबाहर थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी का एक मामला सामने आया है, जिसमें एक अधिवक्ता के मोबाइल को कथित रूप से हैक कर उसके बैंक और क्रेडिट कार्ड से कुल 1 लाख 42 हजार 500 रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी अधिवक्ता खेलन सोनवानी निवासी विद्या नगर तारबाहर ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 27 मई 2026 को दोपहर करीब 2 बजे जब वे कोर्ट रूम में थे, उसी दौरान उनका मोबाइल ऑटोमेटिक अपडेट ले रहा था। अपडेट के बाद मोबाइल में अनाधिकृत गतिविधियां होने लगीं और उनके साथ ऑनलाइन फ्रॉड किया गया।
शिकायत में बताया गया कि आरोपी ने उनके Amazon Pay से ICICI बैंक के माध्यम से 37 हजार 500 रुपये की दो किस्तों में राशि निकाली। इसके अलावा SBI क्रेडिट कार्ड से भी 67 हजार 500 रुपये की राशि का उपयोग किया गया। इस तरह कुल 1 लाख 42 हजार 500 रुपये की ठगी की गई। पीड़ित के मुताबिक, ठगी की रकम से क्रेडिट कार्ड और Amazon Pay के माध्यम से गिफ्ट कार्ड खरीदे गए और बाद में इन गिफ्ट कार्ड की राशि को एक गेमिंग वॉलेट में ट्रांसफर कर दिया गया। इस पूरे लेनदेन में ईमेल आईडी का इस्तेमाल किया गया, जिसके जरिए गेमिंग वॉलेट में रकम भेजी गई। तारबाहर पुलिस ने ईमेल आईडी धारक के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी तक पहुंचने के लिए साइबर तकनीक और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की जानकारी जुटा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च... डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श...