मल्हार

मल्हार: गांव में विवाद करने वाले 2 पक्षों के 7 लोगों पर पुलिस की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई…समझाईश के बाद भी माहौल कर रहे थे खराब,

उदय सिंह

बिलासपुर – ग्राम बैटरी में आपसी विवाद कर गांव का माहौल खराब करने वाले सात लोगों के खिलाफ मल्हार पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर माननीय न्यायालय में पेश किया है।मामले के अनुसार ग्राम बैटरी निवासी जवाहरलाल कश्यप ने 24 जून 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे हनुमान प्रसाद वर्मा, बाबूलाल वर्मा, दयाराम वर्मा सहित अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से हनुमान प्रसाद वर्मा ने भी जवाहरलाल कश्यप, जीवन कश्यप, दुष्यंत कश्यप और प्रेमचंद पांडे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। दोनों पक्षों पर पुलिस द्वारा कार्रवाई किए जाने के बाद भी लगातार एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे थे और गांव में विवाद की स्थिति बनी हुई थी।

गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से मल्हार पुलिस ने दोनों पक्षों से जुड़े लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की। कार्रवाई किए गए आरोपियों में बाबूलाल वर्मा 53 वर्ष, नंदकुमार वर्मा 40 वर्ष, रामरतन वर्मा 45 वर्ष, मधुसूदन कश्यप 54 वर्ष, दुष्यंत कश्यप 40 वर्ष, राजेश्वर पर राजा 34 वर्ष और प्रेमचंद पांडे 40 वर्ष, सभी निवासी ग्राम बैटरी चौकी मल्हार थाना मस्तूरी शामिल हैं।मल्हार पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विवाद करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ आगे भी नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
मल्हार: गांव में विवाद करने वाले 2 पक्षों के 7 लोगों पर पुलिस की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई...समझाईश के ... चितवन फार्म हाउस में जमीन खरीदने का सुनहरा मौका, चार दिन का मेगा ऑफर… प्लॉट बुक करिए और जीतिए स्विफ्... मोबाइल हैक कर खाते से 1.42 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी...गेमिंग वॉलेट में ट्रांसफर की रकम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त करने पहुंचे निगम कर्मी से गाली-गलौज... सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज बिलासपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा:- बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई...एक युवक की मौत, सिविल लाइन पुलिस की हिरासत में आरोपी का हंगामा... ब्लेड से खुद पर किए वार, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल VIDEO:- रतनपुर और मस्तूरी में ACB का छापा, पटवारी और बिजली विभाग का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ... रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप....पीड़ित ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार चाकू की नोक पर युवक का अपहरण...50 हजार रुपये फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक युवक की मौत...दो युवक घायल, तिफरा क्षेत्र में फिर ...