बिलासपुर

फिर एक कबाड़ी पर पुलिस की हुई कार्रवाई….लाखों के कबाड़ सहित हथियार जप्त

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – अवैध रूप से कबाड़ का भंडार कर पुराने हथियार को रखने वाले एक कबाड़ी को कोनी पुलिस ने गिरफ्तार किया ही। जिसके कब्जे से एक धारदार हथियार सहित एक लाख रुपए का कबाड़ जब्त किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार कोनी पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम गतौरी मे एक कबाड संचालक अपने पास अवैध रूप से चोरी का संदेहास्पद लोहा, पुराना साइकिल सामान रखा हुआ है। जिसपर कोनी पुलिस ने मौके पर दबिश दी। जहां मंगला चौक निवासी अशरफ अली वहा मौजूद था। जिसके उपस्थित में पुलिस ने मौके की तलाशी ली।

जहां अवैध गोदाम से एक लाख रुपए कीमती कबाड़ मिला। वही आरोपी अशरफ अली के कबाड़ से एक धारदार चापड भी मिला। जिसे जब्त कर कोनी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोनी निरीक्षक गोपाल सतपथी, स उ नि भरत लाल राठौर,प्र आर अरविंद सिह, आरक्षक विजेन्द्र सिह, महादेव कुजूर, सूरज कुर्रे का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
शादी की बात पर विवाद के बाद युवक ने लगाई आग...मौत के 10 माह बाद प्रेमिका गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए ... बिल्हा:- चेक में काट-छांट कर 3.38 लाख का फर्जीवाड़ा... बिल्हा सहकारी बैंक के कर्मचारी और समिति पदाधि... सुप्रीम कोर्ट से राहत...सरकंडा NDPS मामले की सुनवाई पर लगी रोक...रानी सिंह की याचिका पर सुप्रीम कोर्... ढेंका बाईपास मोड़ में दर्दनाक हादसा...मल्हार से बिलासपुर आ रहे तीन युवकों को ट्रेलर ने मारी टक्कर, 2... रतनपुर:- सुबह की सैर बनी जिंदगी की आखिरी सैर! तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ग्रामीण को कुचला, मौके पर ही... करैत के खतरनाक पलटवार से सर्पमित्र सूरज प्रधान घायल, तीसरी बार जहरीले सांप ने डसा, सांप को लेकर खुद ... वाशिंग मशीन रिपेयर कराने के चक्कर में बैंक अधिकारी को लगा 9.49 लाख का चूना, गूगल पर कस्टमर केयर नंबर... हैदराबाद के पब में 25% हिस्सेदारी का झांसा देकर बिलासपुर के कारोबारियों से 3.42 करोड़ की कथित ठगी, द... एक महीने में कैसे बिकेगा किसानों का पूरा धान?...कम खरीदी लिमिट और MSP के लाभ पर विजय केशरवानी ने सरक... मस्तूरी: आधी रात घर के दरवाजे पर टंगिया से हमला, सुबह महिला के माथे और गाल पर किया वार; आरोपी के खिल...