मल्हार

रेत से भरे हाइवा ने बाइक को सामने से मारी ठोकर, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर हुई दर्दनाक मौत,मल्हार चौकी क्षेत्र के पकरिया मोड़ की घटना

उदय सिंह

मल्हार – मस्तूरी थाना अंतर्गत मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम नेवारी के आगे पकरिया मोड़ पर हाइवा ने बाइक सवार को सामने से ठोकर मार दिया जिससे बाइक सवार युवक की घटना स्थल में ही दर्दनाक मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह 11 बजे के आसपास पचपेड़ी तरफ से रेत लेकर आ रहे हाइवा क्र. CG 04 PC 9722 ने मल्हार तरफ से पचपेड़ी की ओर जा रहे हीरो डीलक्स बाइक क्र.CG 11 AJ 0251 को पकरिया (धनगंवा) मोड़ पर सामने से अपनी चपेट में ले लिया

जिससे बाइक सवार युवक की पहियों के नीचे आने से सिर बुरी तरह कुचला गया एवं मौके पर ही युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 और मल्हार पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कार्यवाही हेतु मृतक के पर्स को देखने पर पर्स में ड्राइविंग लाइसेंस मिला

जिसमे मृतक का नाम तानसेन कुर्रे पिता देवनाथ कुर्रे ग्राम धरदेई (पामगढ़) थाना शिवरीनारायण जांजगीर चांपा निवासी के रूप में पहचान हुई है जिसके बाद मल्हार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

वही मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। एवं दुर्घटनाकारीत हाईवा को जब्त कर फरार ड्राइवर की तलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बकरा-बकरी चोरी से लेकर 9 लाख की ठगी तक... रतनपुर पुलिस के शिकंजे में गिरोह, स्कॉर्पियो बनी दोनों वार... सीपत:- राखड़ डेम में करंट से मजदूर की हुई थी मौत...ठेका कंपनी के दो अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या क... खेत तैयार कराने के नाम पर बुजुर्ग रिटायर्ड शिक्षक से 9 लाख की ठगी...बाइक, जेसीबी और स्कॉर्पियो सवारो... भारत माला रोड पर दर्दनाक हादसा....मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर... कोटा:- रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली 13 वर्षीय अभय की जान, नाबालिग चालक पर उठे सवाल, सीआईएसएफ उपनिरीक्षक के सूने मकान में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के जेवर और 1 लाख नकदी समेत 3.67 लाख का मा... मरवाही लूट-मर्डर कांड के आरोपियों ने कबूली खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स चोरी, 6.80 लाख के सोना-चांदी के जे... बिलासपुर:- शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर बिलासपुर के व्यापारी से 14.67 लाख की ठगी, अपराध ... पचपेड़ी:- तेज रफ्तार बनी काल...मानिकचौरी में आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर मस्तूरी:-हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ग्रामीण....लापरवाही ने ली जान, शेड बनाने के दौरान लोहे की पाई...